BB OTT 2 : बैड किसर कहने पर आकांक्षा पुरी ने Jad Hadid को दिया जवाब, बोलीं- आप मेरे ब्वॉयफ्रेंड या हस्बैंड...

BB OTT 2 : एलिमिनेशन टास्क के दौरान लाइव कैमरे पर जेड हदीद के साथ आकांक्षा पुरी ने लिपलॉक किस किया था.

Published date india.com Published: July 3, 2023 8:50 PM IST
BB OTT 2 : बैड किसर कहने पर आकांक्षा पुरी ने Jad Hadid को दिया जवाब, बोलीं- आप मेरे ब्वॉयफ्रेंड या हस्बैंड...

Bigg Boss OTT Season 2 : बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को लेकर इन दिनों दर्शकों के बीच गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है. शो को और भी इंट्रेस्टिंग बनाने के लिए कंटेस्टेंट्स के बीच अजीबोगरीब टास्क कराए जा रहे हैं. बीते दिनों एक टास्क के दौरान जेड हदीद (Jad Hadid) और आकांक्षा पुरी ने एक-दूसरे को लिपलॉक किस किया, जिसके वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. अब बिग बॉस हाउस में ये लिपलॉप किस विवाद की वजह बन गया है. जेड हदीद ने किस करने के बाद आकांक्षा को बैड किसर (Bad Kisser) कहा, जिसके बाद पूजा भट्ट और सलमान खान ने उन्हें जमकर फटकार लगाई. अब इस मामले पर खुद आकांक्षा पुरी का रिएक्श सामने आया है, उन्होंने जो कहा उससे जेड को भी हैरानी हुई.

कैसे इंसान हैं जेड हदीद

बता दें कि बीते सप्ताह अभिषेक मल्हान, जिया शंकर और आकांक्षा पुरी को नॉमिनेट किया गया था. वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान उन तीनों को एक टास्क दिए जाने के बाद आकांक्षा को बाहर कर दिया गया था. आखिर में सलमान ने आकांक्षा को बेघर करने का ऐलान किया था. उनका एलिमिनेशन टास्क के दौरान लाइव कैमरे पर जेड हदीद के साथ लिपलॉक किस के बाद हुआ. घर से बेघर होने के बाद बैड किसर कहे जाने पर आकांक्षा ने कहा, ‘जेड एक जेंटलमैन हैं, मैं उनसे रिलेट कर सकती हूं. वो सभी के साथ अच्छे से रहते हैं, इसके लिए मैं उनकी तारीफ करूंगी, लेकिन मुझे लगता है कि वो थोड़े कमजोर इंसान हैं’.

‘बैड किसर’ कहे जाने पर आकांक्षा का रिएक्शन

आकांक्षा ने आगे कहा, ‘जेड पीठ पीछे बात करते हैं. वो थोड़े शर्मीले हैं. उनमें मुंह पर कुछ कहने की हिम्मत नहीं है, लेकिन बातें करना उन्हें बहुत पसंद है. मुझे उनकी यही बात समझ नहीं आती. पहले दिन से, वह मेरे साथ पूरी तरह से खुलकर रहे… बहुत ज्यादा अच्छे थे’. आकांक्षा ने जेड और पलक पुरसवानी के करीबी संबंध पर भी अपना रिएक्शन दिया. आकांक्षा ने कहा कि शायद जेड को मेल कैसानोवा का कैरेक्टर दिया गया है, गेम के लिए सही है, लेकिन एक व्यक्ति के रूप में मैं इसकी सराहना नहीं करती’. जेड द्वारा बैड किसर कहे जाने पर आकांक्षा ने कहा, ‘मैंने एक टास्क के तौर पर किस किया था, आप (जेड) मेरे ब्वॉयफ्रेंड या हस्बैंड नहीं हैं जो मुझे अच्छे से परफॉर्म करना पड़े. मुझे 30 सेकेंड पूरे करके वो टास्क जीतना था और मैंने वही किया. ये मेरी किसी मूवी या वेब सीरीज का सीन नहीं हैं.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.