Zee Samvad Real Heroes Award 2026 Kareena Kapoor Real Life Hero
Zee Samvad Real Heroes Award 2026: Kareena Kapoor की जिंदगी में कौन है रियल हीरो? बोलीं- बड़ा मुश्किल है...
Zee Samvad Real Heroes Award 2026: मुंबई में आयोजित इस अवार्ड फंक्शन में करीना कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की और बताया कि असल जिंदगी में उनके रियल हीरो कौन हैं?
zee samvad real heroes award 2026 kareena kapoor real life hero
Zee Samvad Real Heroes Award 2026: ‘ज़ी संवाद रीयल हीरो अवॉर्ड्स 2026’ (Zee Samvad Real Heroes Award 2026) में हर फील्ड से आने वाले कलाकारों को समाज में योगदान देने के लिए सम्मानित किया जाता है. इस बार के शो में तमाम बड़े कलाकारों ने शिरकत की. जिसमें मधुर भंडारकर, अनु मलिक, पलक मुच्छाल, सोनू सूद, रकुल प्रीत ने अपने संघर्षों और अनुभवों के बारे में बात की. इसी दौरान मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने भी अपनी जिंदगी से जुड़ी की बातों का खुलासा किया.
करीना कपूर की जिंदगी के रियल हीरो
अवॉर्ड शो के दौरान करीना ने बताया कि इनकी लाइफ में उनके बच्चे रियल हीरो हैं जो मरते दम तक रहेंगे. एक्ट्रेस ने कहा कि अगर आप बच्चों को सही रास्ता दिखाते हैं, अच्छी परवरिश करते हैं तो भी कई बार आपको काफी कुछ सीखा देते हैं. करीना ने कहा कि असली हीरो वो नहीं होता जो कैमरे के सामने चमकता है, बल्कि वो होता है जो मुश्किल वक्त में बिना किसी शोर के साथ निभाता है. एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी जिंदगी में ये भूमिका उनकी फैमिली निभाती है. जिन्होंने हर उतार-चढ़ाव में उन्हें संभाला है.
गाजियाबाद सुसाइड केस पर क्या बोलीं एक्ट्रेस
गाजियाबाद में ऑनलाइन गेम की लत के कारण तीन बहनों के एक साथ सुसाइड मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. जहां सोनू सूद पहले से हर तरह की ऑनलाइन गेम को बैन करने की मांग करते आ रहे हैं वहीं अब करीना कपूर ने इस बारे में अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि बच्चों के हैंडल करना कोई आसान काम नहीं होता. मैं देखा है कि कई बच्चे बिना वीडियो गेम के खाना नहीं खाते. मैं अपने बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की कोशिश करती हूं और कोशिश करती हूं वो खेल-कूद में ज्यादा ध्यान दें.
बता दें, Zee Samvad Real Heroes Award 2026 का यही मकसद है, उन चेहरों और रिश्तों को पहचान देना, जो चुपचाप समाज और व्यक्तियों को मजबूत बनाते हैं. करीना कपूर की यह बात एक बार फिर साबित करती है कि असली हीरो वही होता है, जो आपकी ज़िंदगी को बेहतर इंसान बनाता है, न कि सिर्फ बड़ा सितारा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.