जुबिन गर्ग की मौत से ठीक पहले का वीडियो आया सामने, पानी में उतरते ही सिंगर के साथ हुआ था कुछ ऐसा, देखें

Written By: Gargi Santosh Updated by: Gargi Santosh
Updated Date:September 20, 2025 4:17 PM IST

बॉलीवुड के मशहूर गायक जुबिन गर्ग का सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान निधन हो गया. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो हादसे से ठीक पहले का बताया जा रहा. सिंगर पानी में छलांग लगाते नजर आते हैं.

19 सितंबर को भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री ने अपने जाने-माने गायक जुबिन गर्ग को हमेशा के लिए खो दिया. मीडिया रिपोर्ट कहती है कि जुबिन सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान अचानक सांस लेने में तकलीफ का शिकार हो गए. उन्हें तुरंत सीपीआर दिया गया और अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए. इस दुखद घटना ने न केवल उनके फैंस बल्कि पूरे देश को सदमे में डाल दिया है.

Advertising
Advertising

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जुबिन का वीडियो

सिंगर के निधन के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग उनका आखिरी वीडियो बता रहे हैं. वीडियो में जुबिन लाइफ जैकेट को सही करते और पानी में छलांग लगाते नजर आते हैं. उनके आसपास कई और लोग भी दिखाई दे रहे हैं. पानी में कूदने के बाद वे कुछ देर तक तैरते हुए भी नजर आते हैं. हालांकि, यह साफ नहीं है कि यही उनका आखिरी वीडियो है या नहीं. लेकिन फैंस इसे देखकर और ज्यादा भावुक हो रहे हैं. लोग इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.

असम मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा ने शोक जताया

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जुबिन गर्ग के निधन पर गहरा दुख जताया. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा सिंगापुर में पोस्टमार्टम के बाद जुबिन का पार्थिव शरीर भारतीय अथॉरिटी को सौंप दिया जाएगा और उसके बाद उन्हें भारत लाने की प्रक्रिया शुरू होगी. मुख्यमंत्री ने जुबिन के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि उनका जाना नॉर्थ ईस्ट और पूरे भारत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है.

कॉन्सर्ट से पहले ही दुनिया को अलविदा कह गए जुबिन

बताया जा रहा कि जुबिन नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में परफॉर्म करने के लिए सिंगापुर गए थे. फैंस बेसब्री से उनके कॉन्सर्ट का इंतजार कर रहे थे, लेकिन शो से एक दिन पहले ही यह हादसा हो गया. जुबिन ने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए और नॉर्थ ईस्ट की संस्कृति को ग्लोबल लेवल तक पहुंचाया. उनकी आवाज और उनका जिंदादिल अंदाज हमेशा लोगों की यादों में जिंदा रहेगा.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें