'उसे गांजा पसंद, मुझे शराब', जुबीन गर्ग ने अरिजीत सिंह के बारे में क्यों कहा था ऐसा, वायरल हुआ वीडियो

दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग अब इस दुनिया में नहीं है. लेकिन फैंस के दिलों में रहेंगा हमेशा. उनका यूं इस तरह चले जाना किसी सदमे से कम नहीं है. यही वजह है कि लोग अभी भी उनके पुराने वीडियोज़ शेयर कर रहे हैं.

Published date india.com Published: October 4, 2025 11:48 AM IST
zubeen garg shocking revealtion on arijit-singh said he like ganja and i in to drinks
zubeen garg shocking revealtion on arijit-singh said he like ganja and i in to drinks

दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग का फैंस ने एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वो अपने दोस्त अरिजीत के बारे में बात करते नज़र आ रहे हैं. दरअसल, जुबीन और अरिजीत के बाच अच्छा बॉन्ड था. एक पॉडकास्ट में जुबीन ने दोनों के अलग-अलग लाइफस्टाइल के बारे में मजाकिया अंदाज में बताया कि वो मेरे भाई जैसा है. उसे गांजा पसंद है और मुझे शराब. सिंगर यही नहीं रूके फिर मजाकिया अंदाज में बोले-मुझे नेवी पसंद है और उसे एयरफोर्स. वो हमेशा कहता था-‘दादा, तुम एयर फोर्स चुनोगे.’ लेकिन मुझे धुआं बिल्कुल पसंद नहीं.

बता दें, फैंस जुबीन के आकस्मिक निधन से फैंस को बड़ा सदमा पहुंचा है. जिसके बाद फैंस उनके पुराने कंटेंट शेयर कर रहे हैं. जुबीन ने जहां 40 से ज्यादा भाषाओं में गाने गएं वहीं अरिजीत को बॉलीवुड का टॉप सिंगर कहा जाता है. हालांकि दोनों ने कभी कॉलेबोरेट नहीं किया, लेकिन इंडस्ट्री में उनकी दोस्ती की बातें सामने आती रहीं हैं.

बता दें, अरिजीत सिंह ने कभी इस पर पब्लिकली कमेंट नहीं किया, लेकिन यह वीडियो फैंस के लिए सरप्राइज पैकेज के रूप में सामने आया है.

क्या है मामला?

जुबीन गर्ग की मौत मामले में शुरुआत में बताया गया था कि उनकी मौत स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई, लेकिन जांच के दौरान कई संदिग्ध पहलू सामने आ रहे हैं. जुबीन के परिवार ने भी कई सवाल उठाए हैं.सिंगर की पत्नी गरिमा गर्ग ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि जब जुबीन के मैनेजर और अन्य लोग मौजूद थे तो उनकी देखभाल क्यों नहीं की गई. उन्होंने यह भी कहा कि जुबीन काफी थके हुए थे और शायद उन्हें जबरदस्ती स्कूबा डाइविंग के लिए ले जाया गया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.