
Sandeep Gupta
11 साल से अधिक समय से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय हूं. करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से करने के बाद दैनिक जागरण और पंजाब केसरी जैसे समूह में काम किया. ... और पढ़ें
Fake Fielding Rules Explained: बांग्लादेश के खिलाफ टी20 मुकाबले को भले ही टीम इंडिया पांच रन से अपने नाम करने में सफल रही हो लेकिन विराट कोहली (Virat Kohli) की फेक फील्डिंग का मुद्दा इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है. ऐसे में फैन्स के मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि आखिर यह फेक फील्डिंग क्या है? मैदान पर फेक फील्डिंग करने का दोषी पाए जाने की स्थिति में क्या कार्रवाई की जाती है? कौन से खिलाड़ी ने सबसे पहले फेक फील्डिंग की थी? आइये हम आपको इन सभी सवालों का जवाब देने का प्रयास करते हैं.
नियम : दरअसल, आईसीसी के लिए नियम बनाने वाले संगठन मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने साल 2017 में फेक फील्डिंग को लेकर नियम बनाया था. इस नियम को 41.5 के तहत परिभाषित किया गया है. नियम के मुताबिक कोई भी फील्डर जानबूझकर, शब्द या एक्टिविटी के माध्यम से किसी भी बल्लेबाज को विचलित करना, धोखा देना या बाधित करने का प्रयास करता है तो वो इस नियम के तहत दोषी है.
अंपायरों के पास अधिकार: नियम के क्लॉज 41.5.2 में कहा गया है कि यह मैदान पर मौजूद किसी एक अंपायर को तय करना होता है कि कोई फील्डर ने यह जानबूझकर किया है या नहीं.
कार्रवाई: अगर फील्डर दोषी होता है तो कानून 41.5.3 के तहत कार्रवाई की जाएगी. किसी फील्डर ने इस तरह की जिज्ञासा, धोखे या रुकावट पैदा करने का प्रयास किया है तो अंपायर इसे डेड बॉल करार देगा. नियम 41.5.6 के तहत बल्लेबाजी टीम को पेनल्टी के 5 रन दिए जाएंगे. साथ ही उस गेंद पर भाग कर बने रन भी बल्लेबाजी टीम को मिलेंगे. मैदान पर मौजूद बल्लेबाज यह निर्णय खुद ले सकेंगे कि अगली बॉल कौन सा बल्लेबाज खेलेगा.
पहली बार किस टीम पर हुई कार्रवाई?
साल 2017 में पहली बार ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्नस लाबुशाने पर इस नियम के तहत कार्रवाई हुई थी. मौका था ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टूर्नामेंट जेएलटी वनडे कप का. लाबुशाने क्वीन्सलैंड की तरफ से खेल रहे थे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ ब्रिसबेन में खेले गए मैच के दौरान अंपायर ने उन्हें फेक फील्डिंग का दोषी पाया था और विरोधी टीम को पांच रन दिए थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.