कौन हैं गोवा में 25 मौतों के गुनहगार सौरभ और गौरव लूथरा? अवैध नाइट क्लब से बनाई कितनी प्रॉपर्टी?

गोल्ड मेडलिस्ट इंजीनियर सौरभ 'रोमियो लेन' बेवसाइट का मालिक है. इंजीनियरिंग छोड़ हॉस्पिटैलिटी के बिजनेस में आया. उसने'रोमियो लेन' की शुरुआत 2016 में की थी.

Published date india.com Published: December 8, 2025 11:05 PM IST
कौन हैं गोवा में 25 मौतों के गुनहगार सौरभ और गौरव लूथरा? अवैध नाइट क्लब से बनाई कितनी प्रॉपर्टी?
सौरभ लूथरा (बाएं) के कंपनी की नेटवर्थ 200-300 करोड़ रुपये है.

नॉर्थ गोवा के एक नाइट क्लब में 7 दिसंबर की आधी रात के बाद हुए आग हादसे में 25 लोगों की जान चली गई. 6 लोग गंभीर रूप से झुलसकर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच की जंग लड़ रहे हैं. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने नाइट क्लब में लगी आग की घटना की मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश दिए हैं. ‘बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब’ के दोनों मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा के खिलाफ FIR दर्ज है. लेकिन, इस बीच दोनों के देश छोड़कर भागने की खबर है. दोनों के थाइलैंड के फुकेट जाने की बात सामने आ रही है. अब गोवा पुलिस दोनों को ट्रेस करने के लिए इंटरपोल (इंटरनेशनल पुलिस) की मदद लेगी.

आइए जानते हैं, 25 मौतों के गुनहगार सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा ने कैसे अवैध तरीके से ये नाइट क्लब खोला था? इससे कितनी प्रॉपर्टी बनाई थी. पुलिस के पहुंचने से पहले कैसे दोनों देश छोड़ने में कामयाब हो गए?

कौन हैं सौरभ और गौरव लूथरा?
सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा भाई हैं. सौरभ लूथरा के LinkedIn प्रोफाइल में उसे Romeo Lane, Birch and Mama’s Buo का चेयरमैन बताया गया है. गोल्ड मेडलिस्ट इंजीनियर सौरभ ‘रोमियो लेन’ बेवसाइट का मालिक है. इंजीनियरिंग छोड़ हॉस्पिटैलिटी के बिजनेस में आया. उसने’रोमियो लेन’ की शुरुआत 2016 में की थी.कंपनी की बेवसाइट के मुताबिक इस समय देश के 22 शहरों और 4 देशों में ‘रोमियो लेन’ के रेस्टोरेंट, बार और रिसार्ट मौजूद हैं.

मिल चुके कई अवॉर्ड
कारोबार का इतना विस्तार करने के लिए सौरभ लथूरा को कई सम्मान भी मिल चुका है. उसे’टाइम्स हॉस्पिटैलिटी आइकॉन्स 2023′ ने रेस्टोरेंट व्यवसायी के रूप में सम्मानित किया था.

कितनी है नेटवर्थ?
Times Now की रिपोर्ट के मुताबिक, सौरभ लूथरा के कंपनी की नेटवर्थ 200-300 करोड़ रुपये है. इसके अलावा सौरभ लूथरा पर्सनल नेटवर्थ 150-250 करोड़ रुपये है.

‘फोर्ब्स इंडिया’ ने छापा था सौरभ लूथरा का फोटो
इंटरनेशनल बिजनेस मैगजीन ‘फोर्ब्स इंडिया’ ने दो हफ्ते पहले ही सौरभ लथूरा को भारत में डाइनिंग और नाइटलाइफ कल्चर में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला व्यक्ति बताते हुए उनका फोटो समेत एक पन्ने का प्रोफाइल इस साल 17 नवंबर को छापा था. इस प्रोफाइल को सौरभ लथूरा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अवैध रूप से बना था नाइट क्लब
हादसे के बाद शुरू हुई जांच ने सभी को हैरान कर दिया. जांच के मुताबिक, Birch by Romeo Lane नाइट क्लब का निर्माण पूरी तरह नियमों के खिलाफ जाकर हुआ था. जिस लाइसेंस के आधार पर इसे चलाया जा रहा था, वह भी सही प्रक्रिया के बिना मंजूर किया गया था. फायर सेफ्टी की व्यवस्था भी अधूरी थीं. आग लगने पर धुआं नीचे जमा हो गया और लोग बाहर तक नहीं पहुंच पाए.

लाइसेंस देने वाला भी अरेस्ट
अग्निकांड के बाद पुलिस ने अरपोरा-नागोवा पंचायत के सरपंच रोशन रेडकर को हिरासत में लिया, जिन्होंने 2013 में परिसर के लिए व्यापार लाइसेंस जारी किया था. रेडकर ने कहा कि क्लब का संचालन सौरव लूथरा की ओर से किया जाता था, जिनका अपने साथी के साथ विवाद था. रेडकर ने कहा कि उनके बीच विवाद था और उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ पंचायत में शिकायत दर्ज कराई थी.

इस केस में अब तक हुई कितनी गिरफ्तारी?
गोवा अग्निकांड में चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोदक,जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजवीर सिंघानिया और गेट मैनेजर प्रियांशु ठाकुर को अरेस्ट किया गया है. गोवा सरकार ने घटना की जांच के लिए DM, पुलिस, फोरेंसिक, फायर और आपातकालीन सेवाओं के अधिकारियों की एक समिति गठित की है. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 2 हफ्ते के अंदर मजिस्ट्रेट जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें EXPLAINERS की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.