पसीना नहीं सूखा तो हो सकती है मौत, समझिए सूखी-नम गर्मी कैसे है हीटवेव से ज्यादा खतरनाक

2026 की गर्मी हमें एक बड़ा संकेत दे रही है. अब खतरा सिर्फ तापमान नहीं, बल्कि तापमान + नमी का है. ये इंसानों और जीव-जंतुओं से लिए एक घातक कॉम्बिनेशन है.

Published date india.com Updated: April 21, 2026 9:36 PM IST
पसीना नहीं सूखा तो हो सकती है मौत, समझिए सूखी-नम गर्मी कैसे है हीटवेव से ज्यादा खतरनाक
इस साल की गर्मी कई वजहों से अलग है. मार्च से ही तापमान 40°C के आसपास पहुंच गया है.

भारत में अब तक हीटवेव की पहचान ज्यादातर तापमान की सीमा से होती रही है, लेकिन साल 2026 की गर्मी सिर्फ तापमान की कहानी नहीं है. यह Heat + Humidity यानी नमी और तापमान का खतरनाक मेल बन चुकी है. स्टडी कहती है कि ज्यादा नमी में पसीना जल्दी नहीं सूखता, शरीर का कूलिंग सिस्टम फेल होने लगता है, कोर बॉडी टेम्परेचर बढ़ता है और कुछ मामलों में कुछ देर में हीटस्ट्रोक तक हो सकता है. ऐसे में ज्यादा नमी में मध्यम तापमान भी जानलेवा बन सकता है. जर्नल क्लाइमेट डायनैमिक्स में छपी नई स्टडी के मुताबिक केरल में इसका सबसे ज्यादा खतरा है.

Wet Bulb Temperature को समझिए
पहले लोग गर्मी को सिर्फ डिग्री सेल्सियस में मापते थे. जैसे-40°C या 45°C. लेकिन, हीटवेव और ह्यूमिडी की वजह से अब नया पैमाना इस्तेमाल होता है. इसे Wet Bulb Temperature (वेट-बल्ब तापमान) कहते हैं. यह पैमाना बताता है कि आपका शरीर पसीने के जरिए खुद को कितना ठंडा कर सकता है. अगर हवा में नमी ज्यादा हो, तो पसीना सूखता नहीं. ऐसे में शरीर ठंडा नहीं हो पाता. फिर धीरे-धीरे शरीर का तापमान बढ़ता जाता है.

पानी छोड़ने के साथ-साथ सही टाइम और डेट भी बताता है ये फव्वारा, इस देश की है शान

एक्सपर्ट के मुताबिक, 31°C वेट-बल्ब तापमान भी खतरनाक हो सकता है, जबकि 35°C के आसपास यह इंसानों के लिए जानलेवा माना जाता है. यानी वेट-बल्ब तापमान 35° सेल्सियस हो जाए, तो छाया में बैठा स्वस्थ इंसान भी 6 घंटे में खतरे में आ सकता है. क्योंकि, ऐसे में शरीर खुद को ठंडा करने में पूरी तरह असमर्थ हो जाता है.

2026 में क्यों बढ़ा खतरा?

  • इस साल की गर्मी कई वजहों से अलग है. मार्च से ही तापमान 40°C के आसपास पहुंच गया है.
  • कई राज्यों में लगातार हीटवेव का अलर्ट दिया जा रहा है. मध्य प्रदेश के कुछ शहरों में तो रात में भी लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है.
  • भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अप्रैल से जून के बीच ज्यादा दिनों तक हीटवेव रहने की संभावना है.
  • सबसे बड़ा खतरा यह है कि अब गर्मी लंबी और लगातार हो रही है. इससे शरीर को आराम का समय नहीं मिलता.

केरल में सबसे ज्यादा हालत खराब
दिल्ली-NCR में तापमान ज्यादा होता है, जबकि मुंबई और केरल जैसे इलाकों में नमी ज्यादा होती है. लेकिन जब दोनों चीजें मिलती हैं, तब खतरा कई गुना बढ़ जाता है. इसी वजह से वैज्ञानिक कह रहे हैं कि ह्यूमिड हीटवेव सबसे खतरनाक होती है. रिपोर्ट के मुताबिक, केरल में अब दिन गर्म होने के साथ रातें भी गर्म हो रही हैं. इससे शरीर को रिकवरी का समय कम मिलता है. शहरों में गर्मी ज्यादा देर तक फंस रही है और समुद्री हवाएं भी पहले जैसी नहीं रहीं। इससे हीट स्ट्रेस बढ़ रहा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इतनी गर्मी में शरीर पर क्या असर पड़ता है?
जब तापमान और नमी दोनों बढ़ते हैं, तो शरीर का कूलिंग सिस्टम फेल होने लगता है. दिल, किडनी और दिमाग पर सबसे ज्यादा असर होता है. डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक से बेहोशी या मौत तक का खतरा बना रहता है. ऐसे में डॉक्टरों का कहना है कि हीटवेव अब सिर्फ असहज नहीं, बल्कि मल्टी-ऑर्गन फेल्योर का खतरा बन चुकी है.

न्यूक्लियर बम से भी बड़ा ईरान का वो हथियार, जिससे मिनटों में पूरी दुनिया की इकोनॉमी का पहिया कर सकता है जाम

सबसे ज्यादा जोखिम किसे?
कुछ लोग इस खतरे के प्रति ज्यादा संवेदनशील हैं. जैसे-मजदूर और बाहर काम करने वाले लोग. बुजुर्ग और बच्चे. गरीब तबका. एक्सपर्ट के मुताबिक, लगातार गर्मी और नमी शरीर को थका देती है, जिससे मौत का खतरा बढ़ जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भविष्य में स्थिति और बिगड़ सकती है. 70% भारतीय आबादी 32°C वेट-बल्ब तापमान के जोखिम में आ सकती है. करोड़ों लोग 35°C के करीब स्थितियों का सामना कर सकते हैं. यानी आने वाले समय में गर्मी सिर्फ असुविधा नहीं, बल्कि जीवन के लिए सीधा खतरा बन सकती है.

कहीं ये क्लाइमेट चेंज का असर है?
वैज्ञानिक साफ कह रहे हैं कि यह सब जलवायु परिवर्तन (Climate Change) का नतीजा है. गर्मी जल्दी शुरू हो रही है और ज्यादा समय तक रह रही है. ठंड सिमटकर एक या डेढ़ महीने तक आ गई है. यही स्थिति ज्यादा खतरनाक होती है. कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि भारत उन देशों में है, जहां भविष्य में मानव-जीवन की सीमा पार करने वाली गर्मी देखने को मिल सकती है.

इस राज्य में धरती फाड़कर निकला हजारों किलो सोना, भारत के लिए अब बदल जाएगा सारा हिसाब-किताब

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें EXPLAINERS की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.