क्या बढ़ने वाले हैं सरसों और रिफाइन तेल के दाम?
अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग को लेकर मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव से सप्लाई चेन बुरी तरह से प्रभावित है. ऐसे में दुनिया के ज्यादातर देश कोविड मॉडल को अपना रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लगातार दूसरे दिन लोगों से फ्यूल बचाने और रिसोर्सेज का कम से कम इस्तेमाल करने की अपील की है. इस बीच मोदी ने खाने के तेल की खपत कम करने की भी अपील की है. आइए समझते हैं कि क्या पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ अब सरसों-रिफाइंड तेल की भी किल्लत होने वाली है? आखिर मोदी बार-बार खाने में तेल के कम इस्तेमाल की अपील क्यों कर रहे हैं? इसका वॉर से क्या कनेक्शन है?





