मोदी सरकार की इस योजना से गरीब बच्चों को मिल रहा 10 लाख तक का एजुकेशन लोन, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई

PM Vidya Laxmi Scheme: मोदी सरकार ने साल 2024 में प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना की शुरुआत की थी. इसके तहत हायर एजुकेशन में जरूरतमंद छात्रों को फाइनेंशियल हेल्प करना है. इस स्कीम में 10 लाख रुपये तक के लोन पर ब्याज में 3% तक का डिस्काउंट भी मिलता है.

Published date india.com Published: June 3, 2025 4:58 PM IST
मोदी सरकार की इस योजना से गरीब बच्चों को मिल रहा 10 लाख तक का एजुकेशन लोन, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई
विद्या लक्ष्मी पोर्टल के जरिए छात्र किसी बैंक से एजुकेशन लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

बढ़ती महंगाई के जमाने में सब कुछ महंगा होता जा रहा है. ऐसे में अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य देना आसान बात नहीं है. केंद्र सरकार ने इसी जरूरत का ध्यान रखते हुए एक स्कीम शुरू की है, जिसके जरिए गरीब और जरूरतमंद बच्चों को आसानी से 10 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है. इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी स्कीम (PM Vidya Laxmi Scheme) है. इस स्कीम के तहत बच्चों की पढ़ाई के लिए केंद्र के 10 से ज्यादा मंत्रालयों और विभागों की स्कॉलरशिप स्कीम के जरिए पैसा दिलाया जाता है. इंडियन बैंक एसोसिएशन के मुताबिक, इस योजना के तहत छात्र पोर्टल के जरिए भी 34 बैंकों की 22 तरह के लोन का लाभ उठा सकते हैं. वहीं, 10 लाख रुपये तक के लोन पर ब्याज में 3% तक की छूट भी मिलती है.

आइए जानते हैं क्या है ये स्कीम? इस स्कीम का फायदा लेने के लिए क्या हैं शर्तें? कैसे मिलेगा 10 लाख रुपये तक का लोन और इस स्कीम के लिए कैसे कर सकते हैं अप्लाई:-

प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी स्कीम क्या है?
प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी स्कीम वास्तव में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 का ही एक्सटेंशन है. मोदी सरकार ने साल 2024 में इस योजना की शुरुआत की थी. इसके तहत हायर एजुकेशन में जरूरतमंद छात्रों को फाइनेंशियल हेल्प करना है.

कितनी है लोन की लिमिट?
इस स्कीम में लोन की कोई अपर लिमिट तय नहीं की गई है. लोन की अपर लिमिट वास्तव में कोर्स की फीस, हॉस्टल फीस, इक्विपमेंट पर होने वाले खर्च, खाने-पीने का खर्च, ट्यूशन फीस वगैरह को जोड़कर तय होती है. इस लोन में किताबें, यात्रा और अन्य खर्चे भी शामिल है. एक निश्चित अवधि में हायर एजुकेशन के लिए गए लोन को लौटाना होता है, जिसमें ब्याज जुड़ा होता है. लेकिन इस लोन में आपको ब्याज पर 3% का डिस्काउंट भी मिलेगा.

कौन ले सकता है कि इस स्कीम का फायदा?
PM विद्यालक्ष्मी योजना में कोई भी भारतीय अप्लाई कर सकता है. जिन छात्रों के परिवार की सालाना इनकम 8 लाख रुपये से कम है और वो पहले से किसी सरकारी स्कॉलरशिप का फायदा नहीं ले रहे हैं, वो इस स्कीम में अप्लाई करने के योग्य हैं. 4.5 लाख रुपये की सालाना इनकम वाले परिवार के बच्चों को पहले से ही फुल इंटरेस्ट फ्री मदद मिल रही है.इस स्कीम के दायरे में देश के 860 हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट और 22 लाख से ज्यादा छात्र आते हैं.

मार्केट में मौजूदा एजुकेशन लोन से विद्या लक्ष्मी कितनी अलग?
अभी तक एजुकेशन लोन के लिए छात्रों को बैंकों में विजिट करना पड़ता है. लोन का प्रोसेस बहुत पेचीदा होता है. काफी सारा पेपर वर्क करना पड़ता है. गारंटर की जरूरत भी पड़ती है. लेकिन, विद्या लक्ष्मी स्कीम से लोन लेने का प्रोसेस ऑनलाइन है. इसलिए इसमें पेपर वर्क बहुत कम है. अगर किसी छात्र को पोर्टल से लोन के लिए अप्लाई करने में दिक्कत आती भी है, तो वह सीधे बैंक से संपर्क कर सकता है. बैंकों से मिलने वाले एजुकेशन लोन पर ब्याज दर में कोई छूट नहीं मिलती, लेकिन विद्या लक्ष्मी योजना के तहत लिए गए 10 लाख तक के लोन के ब्याज पर 3% तक का डिस्काउंट लिया जा सकता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

विद्या लक्ष्मी स्कीम में किस कोर्स के लिए मिल सकता है लोन?
इस स्कीम के तहत इंजीनियरिंग, मेडिकल कोर्स, मैनेजमेंट कोर्स के लिए लोन लिया जा सकता है.

डिफॉल्टर होने पर क्या होगा?
विद्या लक्ष्मी पोर्टल के जरिए छात्र किसी बैंक से एजुकेशन लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. डिफॉल्टर की स्थिति में हर बैंक के अपने नियम हैं, जिनके तहत एक्शन लिया जा सकता है.

इस स्कीम में लोन अप्रूव होने और डिस्बर्समेंट में कितना वक्त लगता है?
इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन की गाइडलाइन के मुताबिक, विद्या लक्ष्मी स्कीम के जरिए एजुकेशन लोन एप्लिकेशन मिलने के 15 दिन के अंदर अप्रूव हो जाता है. कुल मिलाकर 20 दिन में आपको लोन का अमाउंट डिस्बर्स कर दिया जाता है.

लोन लेने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी?
इस स्कीम के तहत लोन लेने के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी,पैन कार्ड, किसी इंस्टीट्यूट में एडमिशन लेने के लिए लेटर, अप्रूवल लेटर, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, बर्थ सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक डिटेल और परिवार के इनकम सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी.

विद्या लक्ष्मी स्कीम में एजुकेशन लोन के लिए कैसे करें अप्लाई?
विद्या लक्ष्मी योजना में एजुकेशन लोन के लिए अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद आपको एक आईडी मिलेगी. फिर इस आईडी से आपको पोर्टल पर लॉगिन करना होगा. इसके बाद फॉर्म को डाउनलोड करके इसमें सही-सही जानकारी भरें. जरूरी डॉक्यूमेंट लगाएं और बैंक में जमा करें. बैंक डॉक्यूमेंट और बाकी जानकारी वेरिफाई करेगा. सभी जानकारी सही पाए जाने पर आपकी एप्लिकेशन मंजूर हो जाएगी. फिर लोन अप्रूवल का काम शुरू होगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.