
Digpal Singh
साल 2005-2006 में माखनलाल चतुर्वेदी युनिवर्सिटी से PGDM करने के बाद दो वर्ष तक कई अखबारों के लिए फ्रीलांसर के तौर पर काम किया. साल 2008 में लाइवहिंदुस्तान (HT Media) ... और पढ़ें
Shraddha Murder Case Timeline: दिल्ली के सनसनीखेज श्रद्धा मर्डर केस में साकेत कोर्ट ने एक अहम सुनवाई करते हुए आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं. साकेत कोर्ट ने आफताब पूनावाला के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने के संबंध में आरोप तय किए हैं. मामले की सुनवाई कर रहीं एडिशनल सेशन जज मनीषा खुराना कक्कड़ ने माना कि आरोपी के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने के अपराध में मामला बनता है. हालांकि, आफताब ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है. अब इस मामले में सुनवाई होगी और अगर आफताब दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सजा की घोषणा भी हो सकती है.
आफताब अमीन पूनावाला पर आरोप है कि उसने ही अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या की थी. 27 साल की श्रद्धा वॉल्कर की डेड बॉडी 35 टुकड़ों में दक्षिण दिल्ली के जंगल में मिली थी. आरोप है कि आफताब ने श्रद्धा को सिर्फ इसलिए मार दिया, क्योंकि श्रद्धा उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी. आरोप है कि आफताब ने श्रद्धा की डेड बॉडी को 35 टुकड़ों में काटने के बाद 20 दिनों तक फ्रिज में रखा था. इन 20 दिनों में वह रात को महरौली के जंगलों में जाकर इन टुकड़ों को एक-एक करके उसके फेंक आता था. पुलिस के अनुसार श्रद्धा और आफताब मुंबई में एक ही कॉल सेंटर में काम करते थे. इसी दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया, लेकिन उनके परिजनों को उनका यह रिश्ता मंजूर नहीं था. इसके बाद दोनों दिल्ली आ गए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें EXPLAINERS की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.