This Is How Modi Magic Worked In Three States Rajasthan Madhya Pradesh And Chhattisgarh
सेमीफाइनल में लहराया भाजपा का भगवा, जबरदस्त स्ट्राइक रेट से PM Modi ने यूं बिछाई 2024 की बिसात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैजिक हिंदी पट्टी के तीन राज्यों के चुनाव में बखूबी चला और भाजपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत दर्ज की. जानिए पीएम मोदी ने कहां, कितनी रैलियां कीं और उनका स्ट्राइक रेट कितना रहा.
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की जबरदस्त सफलता हाथ लगी है. भाजपा को मिली यह सफलता ऐसी चीज नहीं है, जो अनायास ही उसके हाथ लग गई हो. बल्कि पार्टी ने इसके लिए जबरदस्त स्ट्रैटजी अपनाई और पीएम मोदी के करिश्मे पर भरोसे ने पार्टी को तीनों राज्यों की सत्ता तक पहुंचा दिया. पार्टी ने तीनों ही राज्यों में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय करने की बजाय पीएम मोदी के चेहरे को आगे रखा. ऐसी ही एक स्ट्रैटजी का हिस्सा 4 केंद्रीय मंत्रियों सहित 18 सांसदों को इन राज्यों के विधानसभा चुनाव में उतारना भी रहा.
पीएम मोदी की 42 रैलियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कुल 42 रैलियां कीं. इन रैलियों में उन्होंने कुल 250 विधानसभा सीटों को कवर किया. इन 250 सीटों पर पीएम मोदी के जीत का स्ट्राइक रेट देखें तो यह 67 फीसद रहा. जिन 250 सीटों के लिए पीएम मोदी ने रैलियां की, वहां पार्टी के खाते में 76 नई सीटें आईं. अगर इस जीत को लोकसभा चुनाव के लिहाज से कनवर्ट किया जाए तो भाजपा को यहां कि 61 में से 45 सीटों पर जीत मिल सकती थी.
राजस्थान में कितनी रैलियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में कुल 17 रैलियां की और इस दौरान उन्होंने 119 सीटों को कवर किया. जिन 119 सीटों को पीएम मोदी ने राजस्थान में कवर किया, उनमें से 74 पर भाजपा को जीत मिली. 74 में से 41 सीटों पर पिछले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को जीत मिली थी, बाकी की 33 नई सीटें पार्टी की झोली में बढ़ीं. इस तरह से राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्ट्राइक रेट 62 फीसद का रहा.
MP में पीएम मोदी का स्ट्राइक रेट 75 का
बात करें मध्य प्रदेश की तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां भी कुल 17 रैलियां करते हुए 93 सीटों को कवर किया. जिन 93 सीटों पर पीएम मोदी ने कवर किया, उनमें से 70 पर भाजपा को जीत मिली. इन 70 में से 46 सीटें पहले से ही भाजपा के पास थीं, जबकि 24 सीटें पार्टी ने अपनी टैली में जोड़ीं. इस तरह से देखा जाए तो मध्य प्रदेश में बड़ी सफलता हासिल करने में पीएम मोदी का स्ट्राइक रेट 75 फीसद का रहा.
छत्तीसगढ़ में 7 रैलियां, 25 जीत
छत्तीसगढ़ में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के लिए सबसे बड़े स्टार प्रचारक साबित हुए. यहां उनकी कुल 7 रैलियां थीं, जिनमें उन्होंने 38 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया. पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी के पास इन 38 में से सिर्फ 6 सीटें थीं, जो इस बार पीएम मोदी के प्रभाव के चलते 25 हो गईं. इस तरह से पार्टी ने अपनी 6 सीटों को तो रिटेन किया ही, साथ ही 19 अन्य सीटें भी अपने नाम कर ली. देखा जाए तो छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी का स्ट्राइक रेट 65 फीसद रहा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें EXPLAINERS की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.