कौन है पाकिस्तानी मौलाना अब्दुल कावी? जो देख रहा है ऐश्वर्या राय को 'आयशा बेगम' बनाने का ख्वाब

ऐश्वर्या राय के लिए घटिया बयान देने वाले इस मौलवी का नाम अब्दुल कावी है. उसकी पैदाइश मुल्तान में हुई. उम्र अभी 60 साल से ज्यादा हो चुकी है. ये शख्स धार्मिक चर्चाओं से ज्यादा विवादित बयानों में बना रहता है.

Published date india.com Updated: November 27, 2025 11:46 PM IST
कौन है पाकिस्तानी मौलाना अब्दुल कावी? जो देख रहा है ऐश्वर्या राय को 'आयशा बेगम' बनाने का ख्वाब
ऐश्वर्या राय 1994 में महज 21 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड बनी थीं.

बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन, मिस वर्ल्ड और बच्चन फैमिली की बहू ऐश्वर्या राय की अदाकारी और खूबसूरती के दुनियाभर में कद्रदान हैं. कई बार फैंस दीवानगी की हद पार कर जाते हैं. अगर कोई घटिया हरकत पर उतर आए, तो इसे दीवानगी नहीं, पागलपन कहते हैं. पाकिस्तान के एक मौलवी ने ऐश्वर्या राय के लिए जो भी कहा, उसे पागलपंती की पराकाष्ठा कहे; तो कुछ गलत न होगा.

पाकिस्तानी मौलवी का एक वीडियो क्लिप सामने आया है, जिसमें वह दावा कर रहा है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय 2 से 4 महीने में उसे शादी का प्रपोजल भेजने वाली हैं. मौलवी ने यह भी कहा कि वह ऐश्वर्या राय को मुसलमान बनाएंगे और फिर उनसे निकाह कर लेंगे. और तो और इस मौलवी ने ऐश्वर्या राय के लिए मुस्लिम नाम भी सोच रखा है.

आइए जानते हैं ऐश्वर्या राय को अपनी बेगम बनाने का सपना पाल बैठा ये मौलवी कौन है? क्या है इसकी हिस्ट्री:-

ऐश्वर्या राय के लिए घटिया बयान देने वाले इस मौलवी का नाम अब्दुल कावी है. उसकी पैदाइश मुल्तान में हुई. उम्र अभी 60 साल से ज्यादा हो चुकी है. ये शख्स धार्मिक चर्चाओं से ज्यादा विवादित बयानों में बना रहता है. कुछ समय पहले इसने राखी सावंत को लेकर ऐसा ही बयान दिया है. उसने दावा किया था कि राखी सावंत ने उसे प्रपोज किया है.

ऐश्वर्या राय को लेकर मौलवी ने क्या कहा?
एक पॉडकास्ट वीडियो में मुफ्ती कावी ने कहा कि ऐश्वर्या राय और उनके पति अभिषेक बच्चन के बीच रिश्ते खराब हो रहे हैं. पॉडकास्ट में मौलवी कहता है, “सुना है कि मियां-बीवी (अभिषेक-ऐश्वर्या) के बीच अलहदगी (अलगाव) की सूरत बन रही है… अल्लाह करे न हो, क्योंकि मैं तो घर आबाद करने वाला हूं. लेकिन, अगर अलहदगी हो जाती है तो इंशाअल्लाह दो चार महीने के भीतर उनकी (ऐश्वर्या)तरफ से भी निकाह का पैगाम आ जाएगा.”

ऐश्वर्या के धर्म बदलने की भी बात करते दिखे मौलाना
पाकिस्तानी मौलाना ने यहां तक कि ऐश्वर्या के धर्म परिवर्तन की बात भी कही. कावी ने कहा,”निकाह के बाद ऐश्वर्या राय का नाम आयशा राय लिखेंगे, मजा आ जाएगा.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

हरीम शाह से भी हुआ था मौलाना का विवाद
इससे पहले मौलाना मुफ्ती कावी और हरीम शाह का एक वीडियो 2021 में वायरल हुआ था. इसमें हरीम शाह ने उस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था. हालांकि, मौलाना कावी ने इन आरोपों को खारिज किया था.

कंदील बलोच से भी हो चुका मौलाना का विवाद
अब्दुल कावी का कुछ सालों पहले पाकिस्तान की पॉपुलर इन्फ्लूएंसर कंदील बलोच के साथ भी एक विवाद हुआ था. कंदील बलोच ने एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि मुफ्ती ने उन्हें मुलाकात करने एक होटल में बुलाया था. जब मुफ्ती ने इसका विरोध किया तो कंदील बलोच ने होटल के कई वीडियोज लीक कर दिए, जिसमें वो कभी सिगरेट मंगवाने तो कभी उन्हें करीब बैठाने की बात करते नजर आए थे.बाद में कंदील बलूच के पिता ने मुफ़्ती कावी पर कंदील की हत्या की योजना बनाने का आरोप लगाया, हालांकि, अदालत में ये दावे कभी साबित नहीं हुए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें EXPLAINERS की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.