Top Recommended Stories

सामुद्रिक शास्त्र: इन लक्षणों वाली लड़कियां होती है बेहद भाग्यशाली, साधारण इंसान को भी बना देती हैं मालामाल

सामुद्रिक शास्त्र में लड़कियों के कुछ ऐसे लक्षण बताए गए हैं जिनसें उनके भाग्यशाली होने का पता चलता है.

Published: April 29, 2022 10:21 AM IST

By Shilpi Singh | Edited by Shilpi Singh

सामुद्रिक शास्त्र: इन लक्षणों वाली लड़कियां होती है बेहद भाग्यशाली, साधारण इंसान को भी बना देती हैं मालामाल

हर पुरुष की ख्वाहिश होती है कि उसे ऐसी पत्नी मिले जो उसका हमेशा साथ दे, उसे दिल से प्यार करे और उसके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी रहे. ऐसी स्त्रियां घर परिवार में खुशहाली और समृद्धि लाने का काम करती हैं. समुद्र शास्त्र वैदिक ज्योतिष की ही एक शाखा है, इसमें व्यक्ति के शरीर पर उपस्थित चिह्न, तिल और अंगों की बनावट, रंग आदि को देखकर उसके गुण और दोषों को बारे में जानकारी दी जाती है. सामुद्रिक शास्त्र में लड़कियों के कुछ ऐसे लक्षण बताए गए हैं जिनसें उनके भाग्यशाली होने का पता चलता है। कहते हैं इन लक्षणों वाली लड़कियों से जिस भी लड़के की शादी होती है उसकी किस्मत चमक जाती है.

Also Read:

1. माथा चौड़ा
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लड़कियों का माथा चौड़ा होता है वो काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं. इनके जीवन में सुख-समृद्धि की कोई कमी नहीं होती, जिन लड़कियों का माथा तीन उंगुल से चौड़ा, उसका आकार आधे चंद्रमा की तरह हो वो लकी मानी जाती हैं. ऐसी लड़कियां अपने परिवार वालों का नाम रोशन करने वाली मानी जाती हैं, साथ ही पति की भी किस्मत जगाने वाली होती हैं.

2. नाक पर तिल होना
जिन लड़कियों को नाक के अगले हिस्से पर तिल होता है, उन्हें बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है. सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक ऐसी लड़कियां धन के मामले में बहुत भाग्यवान होती हैं. ये जहां भी जाती हैं वहां समृद्धि बनी रहती है, नाक के अगले हिस्से में तिल को धन, संपन्नता का संकेत माना जाता है.

3. भौहें एक बराबर दूरी पर हों
जिन लड़कियों की भौहें एक बराबर दूरी पर हों, एक दूसरे से सटी हुई नहीं हों और धनुष के समान झुकी हों, वे लड़कियां भाग्यशाली मानी जाती हैं. जिन लड़कियों के नेत्र कमल की पंखुडी के समान और उनके बीच का स्थान दूध के समान सफेद हो वो लड़कियां पति की किस्मत चमकाने वाली मानी जाती हैं. लड़कियों के पैरों की उंगलियां कोमल और आपस में सटी हुई हों तो ये शुभ होता है.

4. पैर के अंगूठे की बनावट
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिस लड़की के पैर का अंगूठा गोल, उठा हुआ और लालिमा लिए हुए होता हैं, वे बहुत ही भाग्यशाली होती हैं. ऐसी लड़कियों को उनके पति के लिए भी बहुत सौभाग्यवर्धक माना गया है.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें धर्म की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Published Date: April 29, 2022 10:21 AM IST