Adhik Maas 2023 If You Do This Work Before August 16 Then The Financial Crisis Can Go Awa
16 अगस्त से पहले अगर कर लिए ये काम तो दूर हो सकती है आर्थिक तंगी, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
Adhik Maas 2023: जिस घर पर मां लक्ष्मी की कृपा व आशीर्वाद होता है वहां धन संबंधी समस्याओं का सामना कम ही करना पड़ता है. साथ ही घर में सुख-समृद्धि और वैभव बना रहता है.
Adhik Maas 2023: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया है और इसलिए लोग उन्हें प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से उनका पूजन करते हैं. कहते हैं कि अगर मां लक्ष्मी किसी से प्रसन्न हो जाएं तो उसकी धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं. वहीं अगर मां लक्ष्मी किसी से नाराज हो जाएं तो उस व्यक्ति को दरिद्रता का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी मां लक्ष्मी की कृपा और आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो 16 अगस्त से पहले कुछ कार्य जरूर कर लें. आइए जानते हैं आखिर 16 अगस्त 2023 को क्या है और इससे पहले मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए.
आखिर क्या है 16 अगस्त के दिन?
बता दें कि अंग्रेजी कैलेंडर की तरह ही हिंदी कैलेंडर में भी लीप ईयर होता है जो कि तीन साल में एक बार आता हे. जिसे अधिकमास या मलमास के कहा जाता है. साल 2023 हिंदी कैलेंडर का लीप ईयर है क्योंकि इस साल अधिकमास है, जो कि फिलहाल चल रहा है और अधिकमास में भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है. 16 अगस्त 2023 को अधिकमास की अमावस्या है और इस दिन अधिकमास समाप्त हो रहा है. जिसके बाद अधिकमास के लिए तीन साल का इंतजार करना होगा.
अधिकमास खत्म होने से पहले कर लें ये काम
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अधिकमास में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है. अगर आप अपने घर में सुख-समृद्धि, वैभव, धन-दौलत और खुशहाली चाहते हैं तो अधिकमास में भगवान श्रीहरि का आशीर्वाद पाने के लिए रोजाना उनका पूजन करें. इसके लिए आपके पास अब केवल 8 दिन ही बचे हैं. ऐसे में अधिकमास में कुछ उपाय आपके लिए बेहद ही लाभकारी साबित हो सकते हैं.
अधिकमास में करें ये उपाय
अधिकमास खत्म होने में केवल 8 दिन बचे हैं और इस दौरान 12 अगस्त को परमा एकादशी का व्रत आ रहा है. जो कि भगवान विष्णु को समर्पित है और अगर आप उनकी कृपा पाना चाहते हैं तो परमा एकादशी का व्रत रखें. इससे धन-दौलत और यश की प्राप्ति होती है.
इसके अलावा अधिकमास का शुक्रवार भी बेहद महत्वपूर्ण है और इस दिन यदि विधि-विधान से मां लक्ष्मी का पूजन किया जाए तो वह प्रसन्न होती हैं. मां लक्ष्मी का पूजन करते समय उन्हें खीर का भोग जरूर लगाएं. वहीं भगवान विष्णु को पूजन करते समय उन्हें तुलसी के पत्ते अवश्य अर्पित करने चाहिए. ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और दांपत्य जीवन में भी खुशहाली आती है.
अधिकमास में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए रोजाना तुलसी का पूजन करें और शाम के समय तुलसी में घी का दीपक जरूर जलाएं. इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है.
अधिकमास समाप्त होने में कुछ ही दिन बाकी हैं, ऐसे में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का विधि-विधान से पूजन करें और शुक्रवार के दिन 11 कन्याओं को भोजन कराएं. फिर उन्हें दक्षिणा देकर विदा करें. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में प्रवेश करती हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.