Ahoi Ashtami 2024 For The Long Life Of Children Know The Puja Vidhi Of Syahu Mata On The Day Of Ahoi Ashtami
Ahoi Ashtami 2024: संतान की लंबी उम्र के लिए अहोई अष्टमी के दिन इस तरह करें स्याहु माता की पूजा, जानें विधि
Ahoi Ashtami 2024: अहोई अष्टमी के दिन स्याहु माता का पूजन किया जाता है और कहते हैं उनके आशीर्वाद से संतान को लंबी उम्र व अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त होता है.
Ahoi Ashtami 2024: हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है. यह व्रत माताएं अपनी संतान की लंबी आयु की कामना से रखती हैं. साथ ही निसंतान महिलाएं संतान प्राप्ति की कामना से अहोई अष्टमी का व्रत रखती हैं. इस व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण व फलदायी माना गया है. कहते हैं कि स्याहु माता के आशीर्वाद से महिलाओं की सूनी कोक में बच्चे की किलकारियां गूंजती हैं और संतान के जीवन में आ रहे सभी संकट मिट जाते हैं. इस साल अहोई अष्टमी का व्रत 24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के दिन रखा जाएगा. अगर आप पहली बार अहोई अष्टमी का व्रत रख रही हैं तो आइए जानते हैं इसकी पूजा विधि.
अहोई अष्टमी व्रत की पूजा विधि
अहोई अष्टमी का व्रत माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना से रखती हैं. यह व्रत निसंतान महिला भी संतान प्राप्ति की कामना से रखती हैं. अहोई अष्टमी का व्रत भी काफी हद तक करवा चौथ के व्रत के समान होता है क्योंकि इसमें भी जल ग्रहण नहीं किया जाता. करवा चौथ के व्रत में चांद की पूजा की जाती है, जबकि अहोई अष्टमी के व्रत में तारों का पूजन विशेष माना गया है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पहली बार जिस तरह यह व्रत रखा जाए उम्र भर वैसे ही रखना चाहिए. अहोई अष्टमी के व्रत में दोपहर को कथा पढ़ी व सुनी जाती है. इसके बाद शाम को तारों के निकलने से पहले मंदिर में चौकी स्थापित करें और वहां लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं. इसके बाद चौकी पर अहोई माता की तस्वीर रखें और साथ में मिट्टी का करवा पानी भरकर रखें. फिर अहोई माता को तिलक लगाकर पूजा करें और मीठे का भोग लगाएं. इसके बाद तारों को अर्घ्य देकर व्रत खोलें और बच्चों को प्रसाद दें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.