Ahoi Ashtami 2024 Puja Samagri List Ahoi Ashtami Fast Is Incomplete Without These Things See Here
Ahoi Ashtami 2024: इन चीजों के बिना अधूरा है अहोई अष्टमी का व्रत, नोट करें पूजन सामग्री की लिस्ट
Ahoi Ashtami 2024: अहोई अष्टमी के दिन माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को तारों को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण करती हैं.
Ahoi Ashtami 2024: कार्तिक का महीना व्रत-त्योहार के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है. इस माह दिवाली समेत कई ऐसे त्योहार व व्रत आते हैं जिनका हम सालभर बेसब्री से इंतजार करते हैं. हाल ही में करवा चौथ का व्रत रखा गया और अब इसके बाद अहोई अष्टमी का व्रत पड़ेगा. जो कि हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन रखा जाता है. पंचांग के अनुसार इस साल अहोई अष्टमी का व्रत 24 अक्टूबर 2024 को रखा जाएगा.
यह व्रत माताओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है और इस दिन वह अपनी संतान की लंबी आयु व सुख-समृद्धि की कामना से उपवास रखती हैं. इस दिन अहोई माता व स्याहु माता का पूजन किया जाता है. यह व्रत निंतान महिलाओं के लिए भी फलदायी माना गया है और इस व्रत को रखने से स्याहु माता के आशीर्वाद से जल्द ही संतान प्राप्ति का सुख मिलता है. लेकिन इस व्रत में पूजन सामग्री का विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि पूजा के दौरान किसी प्रकार की कोई गलती न हो.
अहोई अष्टमी व्रत के दिन पूजन सामग्री विशेष महत्वपूर्ण होती है. इसलिए पूजा से पहले पूजन सामग्री तैयार कर लें. इस दिन महिलाओं को पूजा की थाली में रोली, चुडियां, काजल, लाल वस्त्र, सिंदूर, बिंदी, माता की तस्वीर, कागज पर बनी हुई फोटो जरूर रखनी चाहिए.
इसके साथ ही पूजा के स्थान पर पानी से भरा हुआ कलश, कई प्रकार के फल, कई प्रकार के फूल, कलावा, कच्चे चावल, मिठाई, गाय का दूध, मिट्टी का दीपक, गाय का घी, सिंघाड़ा, करवा, अहोई व्रत कथा की किताब का होना भी जरूरी है.
अहोई अष्टमी की पूजा में महिलाओं को घर पर ही कुछ मीठा बनाना चाहिए और उसी से अहोई माता को भोग लगाना चाहिए. ध्यान रखें अहोई अष्टमी के दिन दूध या दूध से बनी किसी चीज का न तो सेवन किया जाता है और न ही भोग बनाया जाता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.