Vaishno Devi Yatra: मां वैष्णो देवी के दर्शन कर सकेंगे पांच हजार श्रद्धालु, जानें क्या कहते हैं नए नियम

पांच हजार श्रद्धालु हर दिन कर सकेंगे वैष्णो देवी के दर्शन, जानें क्या कहते हैं नए नियम

Published date india.com Updated: September 17, 2020 5:41 PM IST
16 दिसंबर की शाम को सीजन की पहली बर्फबारी हुई.
16 दिसंबर की शाम को सीजन की पहली बर्फबारी हुई.

कोरोना की वजह से बंद वैष्णो देवी मंदिर का दरबार एक बार फिर से खुल गया है, त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित वैष्णो देवी मंदिर को कोविड-19 महामारी के कारण लगभग पांच महीनों तक बंद रखे जाने के बाद 16 अगस्त को फिर से खोला गया था. ऐसे में उस दौरान करीब दो हजार लोग माता के दर्शन हर दिन कर सकते हैं.

लेकिन एक महीने के बाद माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आने वाले यात्रीयों का कोटा बढ़ा दिया गया है. जहां पहले दो हजार श्रद्धालुओं के दर्शन करने की सीमा तय की गई थी जिसमें जम्मू कश्मीर के बाहर श्रद्धालुओं की संख्या 500 थी और 1500 स्थानीय थी. वहीं अब इसे बढ़ा दिया गया है. अब जम्मू कश्मीर के 4500 और अन्य राज्यों से 500 यात्री माता वैष्णो देवी के दर्शन कर सकेंगे.

दूसरे राज्य से आए लोग करवाएंगे कोरोना टेस्ट
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कहा है कि 30 सितंबर तक आने वाले श्रद्धालुओं को ऑनलाइन अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके साथ ही मां वैष्णो देवी के प्रवेश द्वार पर हर किसी को रैपिड टेस्ट करवाया जाएगा. वहीं दूसरे राज्य से आने वाले लोग अपना कोरोना रिर्पोट खुद लेकर आएंगे. हालांकि इसकी वैधता केवल 48 घंटे ही मानी जाएगी.

मिल रही है सारी सुविधाएं
अगर आप माता के दर्शन के लिए आ रहे हैं तो ऐसे में आपको इस दौरान हर तरह के आदेशों का पालन करना है. कोरोना के बावजूद वहां पहुंच रहे हर यात्री को हेलीकॉप्टरबैटरी कार सेवा और बाकि सुविधाएं मिल रही हैं.

रविंद्र रैना ने किए दर्शन
इसी दौरान वहां पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने माता के चरणों में आए. इस दौरान वो माता की आरती का हिस्सा बनेंगे और वहीं पर मौजूद वैष्णो देवी भवन पर ही रहेंगे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.