Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन जरूरी नहीं सोना-चांदी खरीदना, बल्कि घर ले आएं ये 5 चीजें

Akshaya Tritiya 2024: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन घर में सोना-चांदी लेकर आना शुभ होता है और इससे बरकत के रास्ते खुलते हैं. ऐसे में यदि सोना खरीदने का बजट न हो तो क्या करें?

Published date india.com Published: May 6, 2024 9:48 AM IST
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन जरूरी नहीं सोना-चांदी खरीदना, बल्कि घर ले आएं ये 5 चीजें

Akshaya Tritiya 2024: वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है जो कि इस साल 10 मई 2024 को मनाया जाएगा. धर्म शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन समुद्र मंथन से मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं और इसी दिन मां गंगा का भी अवतरण हुआ था. इसलिए इस दिन को बहुत ही शुभ व महत्वपूर्ण माना गया है. कहते हैं कि इस दिन मां लक्ष्मी की अराधना करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है. साथ ही यह भी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन घर में सोना-चांदी लेकर आना शुभ होता है. ऐसे में यदि किसी का बजट सोना-चांदी खरीदने का नहीं है तो वह इसकी बजाय घर में 5 अन्य चीजें लेकर आ सकता है. अक्षय तृतीया के दिन इन चीजों को घर में लाना शुभ होता है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं.

अक्षय तृतीया के दिन करें ये शॉपिंग

आमतौर पर अक्षय तृतीया के दिन सोना, चांदी, गाड़ी या प्रॉपर्टी आदि खरीदना बहुत ही शुभ होता है. कहते हैं कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी प्रवेश करती हैं और धन का भंडार कभी खाली नहीं होता. लेकिन जरूरी नहीं कि हर व्यक्ति सोना-चांदी या मंहगी चीजें खरीद सके. इसलिए अक्षय तृतीया के दिन कुछ अन्य चीजें खरीदना भी शुभ माना गया है.

पीतल या तांबे के बर्तन

अक्षय तृतीया के दिन यदि सोना-चांदी नहीं खरीद पा रहे तो परेशान न हो, बल्कि इस दिन घर में पीतल या तांबे के बर्तन लाना भी शुभ होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में बरकत आती है.

मिट्टी का घड़ा

अक्षय तृतीया के दिन घर में मिट्टी का घड़ा लाना भी बहुत ही शुभ माना गया है. मिट्टी को सबसे शुद्ध माना जाता हैे और इस दिन यदि घड़ा घर में लाया जाए तो ​आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है.

पीली सरसों

पीली सरसों के दानों को इस्तेमाल पूजा-पाठ में भी किया जाता है और अक्षय तृतीया के दिन घर में पीली सरसों लाने से धन-दौलत और समृद्धि बढ़ती है. साथ ही मां लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाती हैं.

कौड़ी

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी को कौड़ी प्रिय है और इनकी पूजा में कौड़ी को उपयोग किया जाता है. ऐसे में यदि अक्षय तृतीया के दिन कौड़ी खरीदी जाए तो यह भी शुभ होता है. इस दिन कौड़ी खरीदकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

जौ

यदि आप अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी या कोई अन्य महंगी चीज खरीदने में सक्षम नहीं है तो इस दिन घर में जौ लाना भी शुभ होता है. ऐसा करने से पुण्य फल प्राप्त होता है. कहते हैं कि धरती पर सबसे पहला अन्न जौ था इसलिए अक्षय तृतीया के दिन इसे घर लाना शुभ होता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.