Akshaya Tritiya Upay: अगर अक्षय तृतीया के दिन कर लिए ये 3 काम, तो मां लक्ष्मी खोलेंगी धन वैभव के रास्ते

Akshaya Tritiya Upay: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीय को बहुत ही शुभ दिन माना गया है और ​इस दिन मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है. कहते हैं कि अगर अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाएं तो कभी धन की कमी नहीं होती.

Published date india.com Updated: May 9, 2024 9:02 AM IST
Akshaya Tritiya Upay: अगर अक्षय तृतीया के दिन कर लिए ये 3 काम, तो मां लक्ष्मी खोलेंगी धन वैभव के रास्ते

Akshaya Tritiya Upay 2024: हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है जिसे आम बोलचाल की भाषा में आखा तीज भी कहते हैं. साल भर आने वाले कुछ शुभ व अबूझ तिथियों में से एक अक्षय तृतीया (Akshay Tritiya) है. इस दिन यदि शादी-विवाह, सगाई या कोई शुभ कार्य किया जाए तो उस पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है. अक्षय तृतीया के दिन सोना, चांदी या अन्य धातु खरीदना भी शुभ माना गया है. कहते हैं कि इससे बरकत होती है और तिजोरी कभी खाली नहीं होती. इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 10 मई 2024 को मनाया जाएगा. इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ ही यदि 3 विशेष भी कर लिए जाएं तो घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली का वास होता है. आइए जानते हैं अक्षय तृतीया के दिन अपनाए जाने वाले उपायों के बारे में.

अक्षय तृतीया के दिन करें ये उपाय

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अक्षय तृतीया का दिन पूजा-पाठ के लि​हाज से बहुत ही खास होता है. इस दिन मां लक्ष्मी की अराधना का विशेष महत्व माना गया है. अगर आप भी चाहते हैं कि मां लक्ष्मी आपके घर में वास करें तो अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा-पाठ करने के बाद 11 बार श्रीसूक्त का पाठ करें. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी.
  • इसके अलावा अक्षय तृतीया के दिन ‘ओम श्रीम श्रीये नमः’ मंत्र का जाप करना भी लाभकारी माना गया है. लेकिन ध्यान रहे कि इस मंत्र का जान 5 से 11 माला तक करना चाहिए. ऐसा करने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती.
  • अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए 108 मखानों की माला बनाएं और उन्हें अर्पित करें. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.