Akshaya Tritiya 2026 Date And Shubh Muhurat Note The Auspicious Time To Buy A Car On Akshaya Tritiya
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर खरीदने जा रहे हैं नई गाड़ी! तो नोट कर लें शुभ मुहूर्त, घर में आएगी सुख-समृद्धि
Akshaya Tritiya 2026: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत ही शुभ माना गया है. इस दिन बिना मुहूर्त देखे कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य किया जा सकता है.
Akshaya Tritiya 2026: हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है जिसे आख्या तीज भी कहते हैं. वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026, रविवार को पड़ रही है. हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त भी माना गया है, यानि इस दिन किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य को करने के लिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं पड़ती. कहते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन किए गए काम को अक्षय फल प्राप्त होता है. अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी या गाड़ी खरीदना बहुत ही शुभ माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन कुछ चीजों की शॉपिंग करने से घर में बरकत आती है और हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. अगर आप अक्षय तृतीया के दिन गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जानिए कौन-सा समय रहेगा शुभ.
वैसे तो अक्षय तृतीया के दिन अच्छे काम की शुरुआत के लिए शुभ मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती. लेकिन फिर भी दिन में कुछ समय ऐसे होते हैं जो कि बेहद ही शुभ होते है और इस दौरान की गई शॉपिंग बरकत के रास्ते खोलती है. वैदिक पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 19 अप्रैल को दोपहर 1 बजकर 1 मिनट शुरू होगी और 20 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 39 मिनट पर समाप्त होगी. यानि आज अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026 को पड़ेगी. इस दिन सुबह 9 बजकर 10 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा और फिर कृतिका नक्षत्र शुरू होगा.
अक्षय तृतीया के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 3 बजकर 53 मिनट से लेकर 4 बजकर 37 मिनट तक रहेगा. वहीं अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 38 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. यानि इस मुहूर्त में गाड़ी खरीदना बेहद ही शुभ होगा.
अक्षय तृतीया के दिन अशुभ मुहूर्त
इस बार अक्षय तृतीया पर भद्रा का साया रहेगा और भद्रा को अशुभ मुहूर्त माना जाता है. ऐसे में अशुभ मुहूर्त में कोई भी शुभ काम या शॉपिंग नहीं करनी चाहिए. बता दें कि भद्रा 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से रात 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा राहुकाल का समय शाम 4 बजकर 32 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 8 मिनट तक रहेगा.
अक्षय तृतीया पर गाड़ी खरीदने का महत्व
अक्षय तृतीया के दिन यदि कोई चीज खरीदकर घर में लाई जाए तो सुख-समृद्धि और बरकत आती है. कहते हैं कि अक्षय तृतीया की दिन खरीदी गई वस्तु कभी नष्ट नहीं होती और इसलिए लोग इस दिन वाहन खरीदना शुभ मानते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन यदि गाड़ी खरीदी जाए तो वह लंबे समय तक लाभ देती है और घर में सुख-शांति व समृद्धि भी आती है.
Add India.com as a Preferred Source
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.