By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Faith Hindi
- Amarnath Yatra 2020 Jk Admin Withdraws Press Note Announcing Cancellation Of Pilgrimage
23 जून से शुरू होगी बाबा अमरनाथ यात्रा, श्राइन बोर्ड ने वापस लिया यात्रा रद्द करने का फैसला
23 जून से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन को फिलहाल 4 मई तक के लिए टाला गया है.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने अमरनाथ यात्रा रद्द करने का फैसला वापिस ले लिया है. इससे पहले श्राइन बोर्ड ने बुधवार को अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक में अमरनाथ यात्रा को रद्द करने का फैसला किया गया था लेकिन बैठक के कुछ देर बाद ही श्राइन बोर्ड की ओर से इस फैसले को वापस ले लिया गया. फिलहाल अब यात्रा अपने तय समय पर ही शुरू होगी.
श्राइन बोर्ड की बैठक में यात्रा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई. जिसके बाद कोरोना वायरस महमारी से उपजे हालातों को देखते हुए बैठक में एकमत से साल 2020 में आयोजित होनेवाली यात्रा स्थगित करने का फैसला लिया गया था. हालांकि, बैठक में यह तय किया गया था कि श्रद्धालुओं को ऑनलाइन दर्शन की सुविधा प्रदान करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी.
लेकिन फिलहाल अब इस फैसले को प्रशासन ने वापिस ले लिया है. माना जा रहा है कि अमरनाथ यात्रा का आयोजन अपने तय समय पर ही किया जाएगा. अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट के मुताबिक, 23 जून से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन को फिलहाल 4 मई तक के लिए टाला गया है.
Also Read:
-
साधारण नहीं हैं अमरनाथ गुफा में दिखाई देने वाले कबूतर का जोड़ा, केवल भाग्यशाली लोगों को ही होते हैं दर्शन
-
Amarnath Yatra 2025: 3 जुलाई से शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा, इन लोगों को नहीं मिलेगी परमिशन, यहां जानिए रूट से लेकर फूड तक की डिटेल
-
Amarnath Yatra 2025: बाबा बर्फानी के दर्शन का बना रहे प्लान? परमिट से प्राणायाम तक... यहां मिलेगा आपके हर सवाल का जवाब
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें