Amarnath Yatra Date: इस साल 30 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, कोरोना प्रोटोकॉल का करना होगा पालन

Amarnath Yatra Date: कोरोना के सभी प्रोटोकॉल के साथ इस साल अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) 30 जून, 2022 से शुरू होगी.

Published date india.com Updated: March 29, 2022 7:35 PM IST
Amarnath Yatra 2022
Amarnath Yatra 2022

Amarnath Yatra 2022 Date: कोरोना के सभी प्रोटोकॉल के साथ इस साल अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) 30 जून, 2022 से शुरू होगी. परंपरा के अनुसार इसकी समाप्ति रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) के दिन होगी. अमरनाथ यात्रा इस साल 43 दिनों तक चलेगी. जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल का कार्यालय की तरफ से यह जानकारी दी गई है.

LG मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की बैठक में यह फैसला किया गया. मालूम हो कि कोरोना संक्रमण की वजह से बीते 2 साल के अमरनाथ यात्रा स्थगित थी. इससे पहले 2019 के अगस्त महीने में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने की वजह से अमरनाथ यात्रा को बीच में ही रद्द कर दिया गया था.

बैठक के बाद मनोज सिन्हा ने ट्वीट किया, ‘आज श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की. 43 दिवसीय पवित्र तीर्थयात्रा 30 जून को सभी कोविड प्रोटोकॉल के साथ शुरू होगी और परंपरा के अनुसार रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी. आगामी यात्रा पर भी हमने विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.