Amarnath Yatra 2022 Registration Form Pdf Will Be Available From 11 April
Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्रा के लिए 11 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, दो साल बाद श्रद्धालु करेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन
Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्रा के लिए 11 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. भोलेनाथ के भक्त दो साल बाद 30 जून से अमरनाथ यात्रा कर सकेंगे. COVID-19 के कारण पिछले दो साल से यात्रा पर रोक थी. मंदिर के अधिकारियों के अनुसार 43 दिवसीय यात्रा का समापन 11 अगस्त को होगा.
Amarnath Yatra 2022: दो साल बाद बाबा बर्फानी की यात्रा एक बार फिर शुरू होने जा रही है. अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) के लिए 11 अप्रैल 2022 से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. बता दें कि कोविड-19 के कारण इस यात्रा को पिछले दो साल से स्थगित किया गया था. यह यात्रा 43 दिनों की होती है. यानी 30 जून 2022 को यह यात्रा शुरू होगी और 11 अगस्त तक जारी रहेगी. श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (Shri Amarnathji Shrine Board) ने हेलीकॉप्टर से जाने वाले यात्रियों को छोड़कर 10000 दैनिक तीर्थयात्री की सीमा तय की है.
श्रद्धालुओं के लिए बाटला और दोमेल के बीच 2.75 किलोमीटर तक मुफ्त बैटरी की सेवा का प्रबंध भी किया गया है.
कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन :
श्रद्धालुओं को https://jksasb.nic.in/register.aspx पर जाकर आवेदन फॉर्म जमा करना होगा. यात्री अपने लिए रूट का चुनाव भी कर सकते हैं. फॉर्म भरते वक्त उनसे जन्म तिथि, एमर्जेंसी कांटैक्ट नंबर, फोटो और दस्तावेजों की फोटो अपलोड करें.
उम्र सीमा :
13 साल से कम और 75 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग इस यात्रा पर नहीं जा सकते. इसके अलावा यदि कोई महिला 6 सप्ताह या इससे ज्यादा दिनों से प्रेग्नेंट है तो वह भी इस यात्रा के लिए आवेदन नहीं कर सकती.
इन दस्तावेजों की पडेगी जरूरत :
एप्लिकेशन फॉर्म
हेल्थ सर्टिफिकेट
चार पासपोर्ट साइज फोटो.
अमरनाथ यात्रा साल 2019 में कैंसल किया गया था. दो साल के बाद अब शुरू किया जा रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.