By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Faith Hindi
- Amarnath Yatra Of 2020 Cancelled Shri Amarnathji Shrine Board Decided Know All Detail
अमरनाथ यात्रा इस साल भी रद्द, कोरोना संकट को देखते हुए अमरनाथ बोर्ड का बड़ा फैसला
कोरोना संकट को देखते हुए इस साल होने वाली अमरनाथ यात्रा को रद्द करने का फैसला किया गया है.
Amarnath Yatra Cancelled: इस साल श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा नहीं कर पाएंगे. कोरोना संकट को देखते हुए इस साल होने वाली अमरनाथ यात्रा को रद्द करने का फैसला किया गया है. अमरनाथ बोर्ड ने ये फैसला लिया है. सेहत पर खतरे को देखते हुए यात्रा रद्द की गई है.
जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा नोटिस में कहा गया है कि श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने हालात को देखते हुए ये फैसला किया है. ये लगातार दूसरा मौका है जब अमरनाथ यात्रा रद्द की गई है. पिछले साल भी अनुच्छेद 370 हटाए जाने के चलते यात्रा रद्द कर दी गई थी.
To keep the religious sentiments alive, Board shall continue live telecast/virtual darshan of morning & evening aarti. The traditional rituals shall be carried out as per past practice. Chhadi Mubarak shall be facilitated by the Govt: Raj Bhavan, Government of Jammu & Kashmir https://t.co/Y55JwOLgxN
— ANI (@ANI) July 21, 2020
इस बार लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यहाँ सुबह और शाम में आरती की जाएगी. सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए अभी भी आरती और पूजा अर्चना की जा रही है. वहीं, यात्रा रद्द होने से श्रद्धालुओं को झटका लगा है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें