बजरंगबली की नारी के रूप में पूजा
हनुमान जी को बाल ब्रह्मचारी माना गया है. देश भर में हनुमान जी के कई मंदिर हैं. हर जगह हनुमान जी की पूजा पुरुष रूप में ही होती है. लेकिन, एक ऐसा मंदिर भी है जहां बजरंगबली को नारी के रूप में पूजा जाता है. इस मंदिर में हनुमान की प्रतिमा का देवी की तरह श्रृंगार भी किया जाता है.