Ashwin Purnima 2025 Date And Shubh Muhurat Of Snan And Daan Kab Hai Ashwin Purnima
Ashwin Purnima 2025 Date: कब है आश्विन पूर्णिमा? नोट करें सही तारीख और जानें स्नान-दान का मुहूर्त
Ashwin Purnima 2025 Date: पूर्णिमा तिथि के दिन पवित्र नदी में स्नान करना व दान करना बहुत ही शुभ माना गया है. इस दिन कई लोग उपवास रखते हैं और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं.
Ashwin Purnima 2025 Date: आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को आश्विन पूर्णिमा कहते हैं और इस दिन स्नान-दान का विशेष महत्व माना गया है. आश्विन पूर्णिमा के दिन उपवास रखने व सत्यनारायण भगवान का पूजन करने का विधान है. उपवास के बाद रात्रि के समय चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है. कहते हैं कि पूर्णिमा तिथि के दिन यदि गंगा नदी में स्नान व दान किया जाए तो व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और पुण्य फल प्राप्त होता है. आइए जानते हैं कब है आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि?
आश्विन पूर्णिमा 2025 कब है?
वैदिक पंचांग के अनुसार 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर आश्विन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत होगी और 7 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर यह तिथि समाप्त होगी. ऐसे में आश्विन पूर्णिमा का व्रत इस साल 6 अक्टूबर 2025 को रखा जाएगा.
पंचांग के अनुसार 6 अक्टूबर को आश्विन पूर्णिमा व्रत के दिन सुबह 4 बजकर 39 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 28 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा. इसके बाद 11 बजकर 45 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक अभिजित मुहूर्त रहेगा. ये दोनों मुहूर्त पूजा के लिए बेहद ही शुभ हैं.
आश्विन पूर्णिमा स्नान-दान की तिथि
आश्विन पूर्णिमा का व्रत 6 अक्टूबर को रखा जाएगा लेकिन स्नान दान के लिए 7 अक्टूबर की तिथि शुभ है. इस दिन गंगा में स्नान का शुभ मुहूर्त सुबह 4 बजकर 39 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 28 मिनट तक है क्योंकि इस समय ब्रह्म मुहूर्त रहेगा. इसके अलावा सुबह 9 बजकर 13 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 37 मिनट तक भी स्नान-दान के लिए शुभ मुहूर्त है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.