नए साल में इन 4 राशि वालों को मिलेगा राजयोग...धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी, बनने जा रहा है अद्भुत योग

Astro Tips: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आने वाला साल 2026 कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही लकी साबित होगा. नए साल में शनि के घर में सूर्य-मंगल की युति होने जा रही है.

Published date india.com Published: November 27, 2025 4:22 PM IST
नए साल में इन 4 राशि वालों को मिलेगा राजयोग...धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी, बनने जा रहा है अद्भुत योग

Asto Tips: नया साल 2026 दस्तक देने के लिए तैयार खड़ा है और हर कोई उम्मीद कर रहा है कि आने वाला साल सभी के लिए खुशियां लेकर आए. ज्योतिष शास्त्र में साल 2026 को लेकर ग्रहों के फेरबदल से जुड़ी जानकारियां सामने आ चुकी हैं. साल 2026 की शुरुआत में शनि के घर में यानि मकर राशि में सूर्य और मंगल ग्रह की युति होने वाली है. जिससे आदित्य मंगल राजयोग का निर्माण होगा. यह राजयोग 4 राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ साबित होने वाला है. इन राशि वालों को करियर से लेकर धन-दौलत तक हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी.

मकर राशि में सूर्य-मंगल की युति

पंचांग के अनुसार 14 जनवरी 2026 को दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर मकर राशि में सूर्य का गोचर होगा. फिर 16 जनवरी को मकर राशि में मंगल ग्रह का प्रवेश होगा. जब मकर राशि में मंगल और सूर्य की युति होगी तो आदित्य मंगल राजयोग का निर्माण होगा. यह राजयोग 16 जनवरी से लेकर 13 फरवरी 2026 तक रहेगा. आइए जानते हैं कि किन 4 राशियों के अच्छे दिन होंगे शुरू.

Hanuman Chalisa: ये हैं हनुमान चालीसा की 5 पावरफुल चौपाइयां, जिनका जाप करने दूर हो जाती हैं सारी परेशानियां 7

मेष राशि: सूर्य-मंगल की युति मेष राशि वालों के लिए नया साल बहुत ही शुभ साबित होने वाला है. इस राशि के लोगों को करियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और अगर आप बिजनेस करते हैं तो कई मुनाफा होने की उम्मीद है. आदित्य मंगल राजयोग के प्रभाव से इस राशि के लोगों को धन लाभ होगा.

वृषभ राशि: नए साल में वृषभ राशि वालों को भी कई खुशखबरियां मिल सकती हैं. इस राशि के जातकों को पद, प्रतिष्ठा और धन लाभ होगा. जिन लोगों की अभी शादी नहीं हुई है उनके विवाह के योग बन सकते हैं.

तुला राशि: साल 2026 तुला राशि वालों के लिए भी बहुत ही शुभ साबित होने वाला है. अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो 16 जनवरी 2026 के बाद आपके लिए बेहद शुभ समय है. आदित्य मंगल राजयोग से आपके जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आएगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मकर राशि: मकर राशि वालों को साल 2026 की शुरुआत में कई नए अवसर मिलेंगे जो कि सफलता के रास्ते खोलेंगे. इस राशि के लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है और करियर के क्षेत्र में तरक्की मिल सकती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.