
Renu Yadav
रेनू यादव, India.Com हिंदी में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्हें टेक्नोलॉजी, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ व अन्य विषयों ... और पढ़ें
Ram Mandir Wishes, Quotes and Messages in Hindi: राम मंदिर को लेकर बरसों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है क्योंकि आज रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी और फिर उनके दर्शन किए जा सकेंगे. यह दिन देशवासियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है. राम मंदिर के उद्घाटन का आयोजन बहुत ही जोर-शोर से और धूमधाम से किया जाएगा. लोग भी अपने घरों को दिवाली की तरह सजा रहे हैं और हर तरफ से भगवान राम के भजनों की आवाज सुनाई दे रही है. ऐसे मौके पर आप भी अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को शुभकामना संदेश भेजें.
गरज उठे गगन सारा
समुद्र छोड़े अपना किनारा
हिल जाए जहां सारा
जब गूंजे जय श्री राम का नारा
जय श्रीराम जय श्रीराम!
राम जिनका नाम है
अयोध्या जिनका धाम है
ऐसे रघुनंदन को
शीश नवा कर प्रणाम है
राम आगमन की हार्दिक बधाई!
गुणवान तुम बलवान तुम
भक्तों को देते हो वरदान तुम
भगवान तुम हनुमान तुम
मुश्किल को कर देते आसान तुम
राम आगमन की बधाई!
राम जिनका नाम है
अयोध्या जिनका धाम है
संकट हरना जिनका काम है
ऐसे रामचंद्र को हमारा प्रणाम है
सियावर रामचंद्र की जय!
ना किसी के अभाव में जीते हैं
ना किसी के प्रभाव में जीते हैं
हम तो ठहरे राम भक्त सिर्फ
प्रभु के भक्ति भाव में जीते हैं
जय श्री राम!
ना पैसा लगता है, ना खर्चा लगता है
जय श्री राम बोलिए बड़ा अच्छा लगता है!
निकली है सज धज के राम जी की सवारी
लीला है सदा राम जी की न्यारी न्यारी
राम नाम है सदा सुखदायी सदा हितकारी।
राम आगमन की शुभकामनाएं!
सुंदर सजी है आज अयोध्या नगरी,
श्रीराम मिलन की शुभ घड़ी आई!
वर्षों से जिस दिन का इंतजार था
वो दिन आखिर आ गया जय श्री राम!
आ ही गए रघुनंदन, सजवा दो द्वार-द्वार,
स्वर्ण कलश रखवा दो, बंधवा दों बंधन वार
सजी नगरिया है सारी, नाचें गावे नर-नारी
खुशियां मनाओ, गाओ री मंगल चार
स्वर्ण कलश रखवा दो
बंधवा दो बंधन वार!
भगवान राम हमारे अभिमान है
राम भक्त हमारी पहचान है
जय श्री राम!
जिनके मन में श्री राम बसते हैं
उनके घर में ख़ुशियाँ बरसते हैं
जय श्री राम!
राम जी आप सब पर कृपा बरसाते रहें
हर पल हर घड़ी आप सब मुस्कुराते रहें!
परिस्थिति चाहे कैसी भी हो
होठों पर मुस्कान बनाए रखना
ज़ुबान में जय श्री राम और
मन में श्रीराम पर विश्वास बनाए रखना!
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.