Bada Mangal 2024 Date: कब है साल का पहला और आखिरी बड़ा मंगल? जानें डेट और धार्मिक महत्व
Bada Mangal 2024 Date: साल 2024 में कुल चार बड़े मंगल आने वाले हैं और धार्मिक लिहाज से इसका विशेष महत्व माना गया है. इस दिन हनुमान जी और भगवान राम का पूजन किया जाता है.
Bada Mangal 2024 Date: हिंदी कैलेंडर का दूसरा महीना वैशाख होता है और तीसरा ज्येष्ठ माह होता है. जो कि पूजा-पाठ के लिहाज बहुत ही महत्वपूर्ण और शुभ माना गया है क्योंकि ज्येष्ठ माह में आने वाले प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगलवार कहा जाता है. आम बोलचाल की भाषा में इसे बुढ़वा मंगलवार भी कहते हैं और इस दिन हनुमान जी के वृद्ध स्वरूप का पूजन किया जाता है. इसके साथ ही यदि बुढ़वा मंगलवार के दिन भगवान राम का भी पूजन किया जाए तो शुभ फल प्राप्त होता है. आइए जानते हैं ज्येष्ठ माह में कब-कब बड़ा मंगल?
कब है बड़ा मंगल 2024?
हिंदी कैलेंडर के अनुसार ज्येष्ठ माह में आने वाले प्रत्येक मंगलवार के दिन बड़ा मंगल मनाया जाता है. इस साल ज्येष्ठ माह चार बड़ा मंगल पड़ेगे. इस दिन हनुमान जी के वृद्ध स्वरूप की पूजा की जाती है और इसलिए इसे बुढ़वा मंगल भी कहते हैं.
- पहला बड़ा मंगल - 28 मई 2024
- दूसरा बड़ा मंगल - 4 जून 2024
- तीसरा बड़ा मंगल - 11 जून 2024
- चौथा बड़ा मंगल - 18 जून 2024
बड़ा मंगल का धार्मिक महत्व
देशभर में हनुमान भक्त ज्येष्ठ माह के बड़ा मंगल को बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं. विशेष तौर पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में इसकी अलग ही रौनक देखने को मिलती है. क्योंकि बड़ा मंगल को पर्व के तौर पर मनाने की शुरुआत यहीं से हुई थी. पौराणिक कथाओं के अनुसार त्रेता युग में जब भगवान राम से हनुमान जी का मिलन हुआ तो उस दिन ज्येष्ठ माह का मंगलवार था और इसलिए हर साल इस माह आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगलवार के तौर पर मनाया जाता है.
इस दिन हनुमान जी के बुढ़े स्वरूप का पूजन किया जाता है और इसलिए इसे बुढ़वा मंगलवार के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन मंदिरों में भजन-कीर्तन और भंडारा होते हैं. हनुमान भक्त बजरंगबली को चोला चढ़ाते हैं और इस दिन सुंदरकांड का पाठ करना फलदायी माना जाता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें