तीसरा बड़ा मंगल व्रत आज, जरूर करें यंत्रोद्धारक हनुमान स्तोत्र का पाठ

Written By: : Shantanoo Mishra
Updated Date:June 11, 2024 10:32 AM IST

Bada Mangal 2024: ज्येष्ठ मास में बड़ा मंगल व्रत का विशेष महत्व है. आज तीसरा बड़ा मंगल व्रत रखा जा रहा है. आज के दिन यंत्रोद्धारक हनुमान स्तोत्र का पाठ करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है.

Bada Mangal Hanuman Ji Stotra: हिन्दू धर्म में हनुमान जी उपासना का विशेष महत्व है. बता दें कि हनुमान जी अष्ट चिरंजीवी देवताओं में से एक हैं. मान्यता है कि प्रत्येक मंगलवार के दिन हनुमान जी की उपासना करने से व्यक्ति के सभी दुःख और कष्ट दूर हो जाते हैं. बता दें कि ज्येष्ठ मास में प्रत्येक मंगलवार के दिन बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल व्रत रखा जाता है. इस विशेष दिन पर बजरंगबली जी की उपासना करने से बल, बुद्धि, विद्या और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है. साथ ही इस विशेष दिन पर यंत्रोद्धारक हनुमान स्तोत्र का पाठ करने से भी लाभ प्राप्त होता है. आइए पढ़ते हैं यंत्रोद्धारक हनुमान स्तोत्र-

Advertising
Advertising

यंत्रोद्धारक हनुमान स्तोत्र

नमामि दूतं रामस्य सुखदं च सुरद्रुमम् ।

श्री मारुतात्मसम्भूतं विद्युत्काञ्चन सन्निभम् ।।

नानारत्नसमायुक्त-कुण्डलादिविराजितम् ।

द्वात्रिम्शल्लक्षणोपेतं स्वर्णपीठविराजितम् ।।

वासिनं चक्रतीर्थस्य दक्षिणस्थ गिरौ सदा ।

तुङ्गाम्भोदि तरङ्गस्य वातेन परिशोभिते ।।

नानादेशगतैः सद्भिः सेव्यमानं नृपोत्तमैः ।

धूपदीपादि नैवेद्यैः पञ्चखाद्यैश्च शक्तितः ।।

भजामि श्रीहनूमन्तं हेमकान्तिसमप्रभम् ।

व्यासतीर्थयतीन्द्रेण पूजितं च विधानतः ।।

त्रिवारं यः पठेन्नित्यं स्तोत्रम् भक्त्या द्विजोत्तमः ।

वाञ्छितं लभतेऽभीष्टं षण्मासाभ्यन्तरं खलु ।।

पुत्रार्थी लभते पुत्रं यशोऽर्थी लभते यशः ।

विद्यार्थी लभते विद्यां धनार्थी लभते धनम् ।।

सर्वथामाऽस्तु सन्देहो हरिः साक्षी जगत्पतिः ।

यः करोत्यत्र सन्देहं स याति नरकं ध्रुवम् ।।

इति श्री व्यासराजकृत यन्त्रोधारक हनुमत् स्तोत्रम्।।

यंत्रोद्धारक हनुमान स्तोत्र का क्या है महत्व?

मान्यता है कि यंत्रोद्धारक हनुमान स्तोत्र का पाठ करने से जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं और व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. साथ ही इस स्तोत्र का पाठ करने से व्यक्ति को सभी सिद्धियों की प्राप्ति होती है. साथ ही इसका नियमित पाठ करने से व्यक्ति को विद्यार्थी को विद्या और धन अर्जित करने वाले को धन की प्राप्ति होती है.

India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्था पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें