Bada Mangal 2026: कब है पहला बड़ा मंगल? 19 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, बरसेगी हनुमान जी की कृपा
Bada Mangal 2026: वैशाख पूर्णिमा के बाद ज्येष्ठ माह आरंभ होता है और हिंदू धर्म में यह माह बहुत ही शुभ माना गया है. ज्येष्ठ माह में बड़ा मंगल आता है और इस दौरान हनुमान जी का पूजन किया जाता है.
Bada Mangal 2026
Bada Mangal 2026: हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन संकटमोचन हनुमान जी को समर्पित होता है लेकिन ज्येष्ठ माह का मंगलवार बहुत ही खास होता है और इसे बड़ा मंगल कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दिन हनुमान जी भगवान श्रीराम से मिले थे और इसलिए इसलिए इस दिन का विशेष महत्व माना गया है. यह भी कहा जाता है कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दिन ही हनुमान जी को अमरता का वरदान मिला था. यही वजह है कि हिंदू धर्म में ज्येष्ठ मंगलवार यानि बड़ा मंगलवार को बहुत ही शुभ व महत्वपूर्ण माना गया है. कहते हैं कि इस दिन यदि विधि-विधान से बजरंगबली का पूजन किया जाए तो जीवन में आ रही सभी कष्ट व संकट दूर हो जाते हैं. वैदिक पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह आरंभ हो गया है और इस बार 4 नहीं, बल्कि 8 बड़े मंगलवार पड़ेंगे. क्योंकि ज्येष्ठ माह के बीच में अधिकमास लग रहा है जिससे ज्येष्ठ माह 59 दिन का होगा. आइए जानते हैं कि कब है पहला बड़ा मंगल?
पहला बड़ा मंगल कब है?
बता दें कि ज्येष्ठ माह 2 मई 2026 से शुरू हो गया है और 29 जून 2026 को समाप्त होगा. ऐसे में इस बार 4 की बजाय 8 बड़े मंगल पड़ेंगे. ऐसा दुर्लभ संयोग 19 साल बाद बन रहा है जब ज्येष्ठ माह में 4 नहीं 8 बड़े मंगल होंगे. इस दौरान 8 मंगलवार तक हनुमान जी उपासना करने का मौका मिलेगा. पहला बड़ा मंगल 5 मई 2026 को है.
ये भी पढ़ें: नारद मुनि के एक सवाल से हुई 3 मौतें? जानिए आखिर क्या था वो रहस्यमयी प्रश्न
यहां देखें 8 बड़े मंगल की तिथियां
- पहला बड़ा मंगल: 5 मई 2026
- दूसरा बड़ा मंगल: 12 मई 2026
- तीसरा बड़ा मंगल: 19 मई 2026
- चौथा बड़ा मंगल: 26 मई 2026
- पांचवां बड़ा मंगल: 2 जून 2026
- छठा बड़ा मंगल: 9 जून 2026
- सातवां बड़ा मंगल: 16 जून 2026
- आठवां बड़ा मंगल: 23 जून 2026
बड़ा मंगल के दिन ऐसे करें हनुमान जी का पूजन
बड़ा मंगल के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर स्वच्छ वस्त्र पहनें. इस दिन लाल या नारंगी के वस्त्र पहनना शुभ होता है. इसके बाद व्रत का संकल्प करें और हनुमान मंदिर जाकर हनुमान जी के समक्ष चमेली के तेल का दीपक जलाएं. फिर बूंदी व लड्डू का भोग लगाएं. इसके अलावा इस दिन यदि गुड़, चना, केला व नारियल का भोग लगाया जाए तो बेहद ही शुभ माना जाता है. इसके बाद हनुमान जी के सामने बैठकर हनुमान चालीसा, हनुमानष्टक और बजरंग बाण का पाठ करें. कहते हैं कि इससे हनुमान जी प्रसन्न होकर अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं और हर संकट से मुक्ति दिलाते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें