Bada Mangal 2026: चौथे बड़े मंगल पर संकटमोचन हनुमान जी के 12 चमत्कारी नाम, हर संकट से मुक्ति का महामंत्र, जपने से होगा कल्याण

Written By: Neha Awasthi Updated by: Neha Awasthi
Updated Date:May 26, 2026 10:59 AM IST

Bada Mangal 2026: आज चौथा बड़ा मंगलवार है. आज अगर आज आप मंदिर नहीं जा पा रहे, व्रत नहीं कर पा रहे तो कोई बात नहीं. एक आसन से तरीके से इस खास दिन पर बजरंगबली को प्रसन्न किया जा सकता है वो भी बस 12 नामों के जाप से.

Bada Mangal 2026: सनातन धर्म में हनुमान जी को कलियुग का जागृत देवता माना गया है. शास्त्रों के अनुसार, हनुमान जी का स्मरण मात्र करने से व्यक्ति के जीवन के सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं. आनंद रामायण में हनुमान जी के 12 विशेष नामों का उल्लेख मिलता है, जिन्हें चमत्कारी माना गया है. इसे 'हनुमान द्वादश नाम स्तोत्र' ने नाम से जाना जाता है. आइए जानते हैं हनुमान जी के इन 12 नामों और उनके महत्व के बारे में.

Advertising
Advertising

इसे भी पढ़ें: Numerology: ये होते हैं 'संकटमोचन' मूलांक...हनुमान जी की तरह अपनों के लिए 'ढाल' और शत्रुओं के लिए 'काल'

हनुमान जी के 12 दिव्य नाम और उनका अर्थ

  1. हनुमान: इसका अर्थ है जिनकी ठुड्डी यानि हनु वज्र के समान मजबूत हो. यह नाम अजेयता और शक्ति का प्रतीक है.
  2. अंजनी सुत: माता अंजनी के गर्भ से जन्म लेने के कारण उन्हें अंजनी सुत कहा जाता है.
  3. वायु पुत्र: पवन देव के आशीर्वाद और उनकी ऊर्जा से प्रकट होने के कारण वे वायु पुत्र कहलाते हैं.
  4. महाबल: असीम और अनंत शारीरिक तथा मानसिक बल के स्वामी होने के कारण उन्हें महाबल कहा जाता है.
  5. रामेष्ट: भगवान श्री राम के सबसे प्रिय और अनन्य भक्त होने के कारण उनका यह नाम पड़ा.
  6. फाल्गुन सखा: महाभारत युद्ध में अर्जुन जिनका एक नाम फाल्गुन भी है के रथ के ध्वज पर विराजमान होकर उनकी रक्षा करने के कारण वे फाल्गुन सखा कहलाए.
  7. पिंगाक्ष: भूरी या लाल आभा वाली सिंह जैसी तेजस्वी आँखों वाले देव.
  8. अमित विक्रम: असीम वीरता, अतुलनीय साहस और पराक्रम के धनी.
  9. उदधिक्रमण: एक ही छलांग में विशाल समुद्र को पार करने वाले महावेग के स्वामी.
  10. सीता शोक विनाशन: लंका जाकर माता सीता को प्रभु श्री राम का संदेश देकर उनके दुख और शोक को हरने वाले.
  11. लक्ष्मण प्राण दाता: मेघनाद के शक्ति बाण से मूर्छित लक्ष्मण जी के लिए संजीवनी बूटी लाकर उनके प्राण बचाने वाले.
  12. दशग्रीव दर्पहा: अहंकारी रावण (दशग्रीव) के घमंड को चूर-चूर करने वाले.

कब करना चाहिए इन नामों का स्मरण?

शास्त्रों के अनुसार, इन 12 नामों का स्मरण करने के लिए दिन में तीन समय सबसे उत्तम माने गए हैं:

सुबह उठते ही: सुबह बिस्तर से उठते ही इन नामों का पाठ करने से मान-सम्मान, आरोग्य और धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

यात्रा या शुभ कार्य के समय: किसी भी नई यात्रा या शुभ कार्य पर निकलने से पहले इन नामों को बोलने से मार्ग की सभी बाधाएं दूर होती हैं.

रात को सोते समय: सोते समय नाम जपने से बुरे सपने नहीं आते और मन का अज्ञात भय समाप्त हो जाता है.

मंगलवार के दिन: मंगलवार को इस नाम जप का फल कई गुणा बढ़ जाता है, उस पर अगर बड़ा मंगल का शुभ संयोग हो तो समझो सोने पर सुहागा.

इसे भी पढ़ें: TheDivineMango: ब्रह्मांड का सबसे बड़ा फल! जब नन्हे हनुमान ने सूरज को समझा आम और लगा दी लंबी छलांग, जानिए 'सिंदूरी

महामंत्र और लाभ

इन 12 नामों का नियमित जाप करने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव, बीमारी और कोर्ट-कचहरी के मामलों से मुक्ति मिलती है. शास्त्रों में इसके लिए एक सिद्ध श्लोक भी बताया गया है.

"हनुमानंजनिसूनुर्वायुपुत्रो महाबलः।

रामेष्टः फाल्गुनसखः पिंगाक्षोऽमितविक्रमः।।

उदधिक्रमणश्चैव सीताशोकविनाशनः।

लक्ष्मणप्राणदाता च दशग्रीवस्य दर्पहा।।"

यदि आपके जीवन में कोई बड़ा संकट है, तो नित्य नियम से हनुमान जी के इन चमत्कारी नामों का पाठ करें. संकटमोचन आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे.

इसे भी पढ़ें: बड़ा मंगल विशेष: क्या हैं हनुमान जी की अष्टसिद्धि’ और नौ निधियां’, जिनसे चमक सकती है भक्तों की किस्मत?

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें