Bada Mangal 2026: मनोकामना पूर्ति के लिए हनुमान जी के इस मंत्र का करें जाप, बजरंगबली की कृपा जीवन में आ रही हर बाधा होगी दूर
Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल के दिन पूर्ण विश्वास के साथ किया गया मंत्र जाप आपके जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल सकता है. इस दिन अगर आप एक विशेष मंत्र का जाप करेंगे तो मारुति नंदन आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे.
Bada Mangal 2026
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह में आने वाला प्रत्येक मंगलवार बहुत ही खास होता है और इसे बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहते हैं. आज यानि 9 जून 2026 को ज्येष्ठ माह का 6वां बड़ा मंगल है और इस बजरंगबली का विधि-विधान से पूजन किया जाता है. कहते हैं कि बड़ा मंगल के दिन संकटमोचन हनुमाजी की पूजा व उपासना श्रद्धाभाव से की जाए तो जीवन में आ रहे सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है. साथ ही हर रोग, दोष, भय, परेशानी दूर होती है. यहां तक कि बजरंगबली अपने भक्तों की मनोकामना भी पूरी करते हैं. अगर आप भी मनोकामना पूर्ति से बड़ा मंगल का व्रत या पूजा कर रहे हैं तो एक विशेष मंत्र का जाप अवश्य करें. इस मंत्र को बहुत ही प्रभावशाली माना गया है और यह जीवन के सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं.
मनोकामना पूर्ति के लिए चमत्कारी हनुमान मंत्र
यदि आप लंबे समय से किसी समस्या से जूझ रहे हैं, नौकरी या व्यापार में रुकावट आ रही है, या फिर कोई विशेष मनोकामना अधूरी है, तो बड़े मंगल के दिन हनुमान जी के इस महामंत्र का जाप अवश्य करें. इस चमत्कारी मंत्र का जाप करने से आपके जीवन में आ रही हर बाधा दूर होगी और तरक्की के रास्ते खुलेंगे.
'ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा'
कब और कैसे करें इस मंत्र का जाप?
हनुमान जी के इस चमकारी और मनोकामना पूर्ति मंत्र का जाप करने के लिए कुछ नियम हैं उनका पालन करने पर भी यह मंत्र अपना प्रभाव दिखाता है. इस मंत्र का जाप प्रत्येक मंगलवार को किया जा सकता है. लेकिन बड़ा मंगल के दिन इसक जाप करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं कैसे करें इस मंत्र का जाप!
- इस मंत्र का जाप सुबह या शाम दोनों समय किया जा सकता है. जाप करने से पहले स्नान आदि कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है.
- इसके बाद हनुमान जी का पूजन करें और उन्हें लाल फूल, सिंदूर अर्पित करें.
- हनुमान जी की मूर्ति या चित्र के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं. इसके बाद बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं.
- फिर लाल चंदन या रुद्राक्ष की माला से इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें