Bada Mangal 2026: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बड़ा मंगल के दिन यदि हनुमान जी का विधि-विधान से पूजन किया जाए तो संकटमोचन बजरंगबली अपने भक्तों के जीवन में आ रहे सभी कष्टों को दूर करते हैं. ज्येष्ठ माह का प्रत्येक मंगलवार बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहलाता है और इस दिन हनुमान जी के वृद्ध स्वरूप की पूजा का महत्व माना गया है. आज तीसरा बड़ा मंगल है और पंचांग के अनुसार आज पूजा के एक या दो नहीं, बल्कि 5 दुर्लभ संयोग बन रहे हैं. इन शुभ योगों में बजरंगबली का पूजन किया जाए तो जीवन से संकट छूमंतर हो जाएंगे.
वैदिक पंचांग के अनुसार आज यानि 19 मई 2026 को बड़ा मंगल के दिन 5 बेहद ही शुभ योगों का निर्माण हो रहा है. इन शुभ मुहूर्त में हनुमान जी की पूजा का विशेष फल प्राप्त होता है. पंचांग के अनुसार आज सुबह 4 बजकर 5 मिनट से 4 बजकर 47 मिनट ब्रह्म मुहूर्त रहेगा. इसके बाद सुबह 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. फिर दोपहर 2 बजकर 34 मिनट से लेकर 3 बजकर 29 मिनट तक विजय मुहूर्त है. इसके बाद शाम 7 बजकर 6 मिनट से 7 बजकर 27 मिनट तक गोधूलि मुहूर्त और रात को 9 बजकर 14 मिनट से 9 बजकर 40 मिनट तक अमृत काल रहेगा. ये सभी मुहूर्त पूजा-पाठ के लिए बेहद ही शुभ व फलदायी माने जाते हैं.
इसे भी पढ़ें: Quote of the Day: हर बात में ‘मैं ही सही हूं’ कहने वालों के लिए चाणक्य की बड़ी सीख, वरना समाज में बन जाएंगे हंसी का पात्र
बड़ा मंगल यानि बुढ़वा मंगल के दिन हनुमान जी का विधि-विधान से पूजन करने वाले जातक पर हमेशा उनकी कृपा बनी रहती है. इस दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनें और व्रत का संकल्प करें. यदि आप व्रत नहीं रख पा रहे हैं तो भी हनुमान जी पूजन कर सकते हैं. हनुमान जी के मंदिर जाएं और उन्हें चोला अर्पित करें. गेंदे के फूल चढ़ाएं और चमेली के तेल का दीपक जलाएं. इसके बाद वहीं बैठकर हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें. फिर हनुमान जी को बूंदी, बेसन के लड्डू, बूंदी के लड्डू या गुड़-चने का भोग लगाएं. इसके बाद भोग को प्रसाद स्वरूप परिवार के सदस्यों में बांट दें. वैसे तो हनुमान जी का पूजन सुबह या शाम किसी भी समय किया जा सकता है. लेकिन शाम के समय पूजा करना बेहद ही फलदायी माना गया है. कहते हैं हनुमान जी की पूजा करने से कुंडली में मौजूद मंगल दोष का प्रभाव भी कम होता है और जीवन में आ रहे दुख, संकट, भय, रोग, दोष व भय से भी मुक्ति मिलती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.