Bada Mangal 2026: आज दूसरे बड़े मंगल पर पंचक का साया, जान लें पूजा का सही समय और जरूरी नियम
Bada Mangal 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार आज यानि 12 मई 2026 को ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल है और हनुमान जी की पूजा के लिए इस दिन बहुत ही महत्वपूर्ण व फलदायी माना गया है.
Bada Mangal 2026
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह में आने वाले प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है और इस बार अधिकमास के कारण ज्येष्ठ माह में 4 नहीं, बल्कि 8 मंगलवार पड़ने वाले हैं. आज दूसरा बड़ा मंगल है और इस दिन रामभक्त हनुमान जी का विधि-विधान से पूजन किया जाता है. कहते हैं कि जिस पर हनुमान जी की कृपा होती है उसके जीवन में कोई संकट, भय, परेशानी, दुख या रोग नहीं आता. इसलिए भक्त बड़ा मंगल के दिन बजरंगबली का पूजन करते हैं और उन्हें चोला चढ़ाते हैं. लेकिन पंचांग के अनुसार इस बार आज यानि बड़ा मंगल पर पंचक का साया मंडरा रहा है. ऐसे में भक्तों के बीच इस बात को लेकर कंफ्यूजन है कि हनुमान जी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या होगा.
बड़ा मंगल पर रोग पंचक का साया
पंचांग के अनुसार अभी रोग पंचक भी चल रहा है जिसे बेहद ही अशुभ माना जाता है. पंचक के दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किया जाता. आज बड़ा मंगल पर भी पंचक का साया मंडरा रहा है. ऐसे में कई लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज है कि क्या पंचक काल में हनुमान जी का पूजन किया जा सकता है? तो बता दें कि हिंदू धर्म शास्त्रों में हनुमान जी को सर्वशक्तिशाली माना गया है और किसी भी अशुभ ग्रह-नक्षत्र का हनुमान जी की पूजा पर कोई असर नहीं पड़ता है. खासतौर पर पंचमुखी हनुमान जी की पूजा करने से जातक को भय, तनाव, कुंडली दोष व शत्रु बाधा से मुक्ति मिलती है. इसलिए हनुमान जी की पूजा में पंचक को लेकर परेशान न हो.
इसे भी पढ़े: Quote of the Day: टेंशन और डर को करना है दूर? बजरंगबली की ये 5 सीख आएंगी बहुत काम
बड़ा मंगल 2026 शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार आज हनुमान जी की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजकर 55 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तक रहेगा. वैसे तो हनुमान जी का पूजन सुबह व शाम दोनों समय किया जाता है. लेकिन शाम के समय हनुमान जी को चोला अर्पित करना बेहद ही शुभ व फलदायी माना गया है.
हनुमान जी की पूजा के नियम
- बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी का पूजन करते समय काल या नीले रंग वस्त्र नहीं पहनने चाहिए. इस दिन लाल, सफेद व पीले रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना गया है.
- बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के दिन जातक को दिनभर हनुमान जी का ध्यान करना चाहिए और काम व क्रोध से दूर रहना चाहिए. इस दिन मन में बुरे विचार न आने दें.
- हनुमान जी की पूजा को बहुत ही फलदायी माना गया है और कहते हैं कि हनुमान जी की जिस पर कृपा होती है उसके सभी काम बनने लगते हैं. इसलिए बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी की कृपा पाने के लिए जातक को सात्विक चीजों का ही सेवन करना चाहिए. इस दिन तामसिक चीजों से परहेज करना ही बेहतर होता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें