Basant Panchami 2026: पढ़ाई से जी चुराता है बच्चा तो बसंत पंचमी के दिन जरूर कराएं उनसे ये काम, बनेगी मां सरस्वती की कृपा

Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी के दिन ज्ञान, वाणी और विद्या की देवी मां सरस्वती का पूजन किया जाता है. जिन बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता उन्हें इस दिन कुछ विशेष काम जरूर करने चाहिए.

Written by: Renu Yadav
Published: January 19, 2026, 12:17 PM IST

Basant Panchami 2026: हिंदू धर्म शास्त्रों में अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मां सरस्वती का जन्म हुआ था और हर साल इस दिन बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार इस साल बसंत पंचमी 23 जनवरी 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन ज्ञान, बुद्धि, वाणी, संगीत व कला की देवी मां सरस्वती का पूजन किया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां सरस्वती का पूजन करने से ज्ञान की वृद्धि होती है और सफलता के रास्ते खुलते हैं. खासतौर पर बच्चों के लिए सरस्वती पूजन का विशेष महत्व माना गया है और अगर बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता तो बसंत पंचमी के दिन उनके हाथों से कुछ विशेष काम जरूर करवाने चाहिए.

बसंत पंचमी के दिन बच्चों से कराएं ये काम

  • अगर बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है और बार-बार ध्यान भटकता है तो बसंत पंचमी के दिन उनके हाथों से मां सरस्वती का पूजन करवाना चाहिए. बच्चे के हाथों से मां सरस्वती की मूर्ति व तस्वीर पर पीले फूल और फल अर्पित करवाएं. इससे मां सरस्वती प्रसन्न होती हैं और बौद्धिक स्तर पर बच्चा विकसित होती है.
  • यदि बच्चा अपने लक्ष्य से भटक रहा है तो मन लगाकर पढ़ाई नहीं कर पा रहा तो बच्चे के स्टडी रूम में उसकी स्टडी टेबिल के पास मां सरस्वती की फोटो लगाएं. इससे बच्चे का पढ़ाई में मन लगने लगेगा.
  • कुछ बच्चों को बोलने व लिखने में दिक्कतें आती हैं और उसके लिए माता-पिता को काफी मेहनत करनी पड़ती है. ऐसे में बसंत पंचमी के दिन चांदी की कलम लेकर आएं और उसे शहद में डुबोकर बच्चे की जीभ पर शहद से लिखें. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से बोलने में आ रही समस्या दूर होती है और बच्चा शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की पाता है.
  • कई बार बहुत मेहनत के बाद भी बच्चों को चीजें याद नहीं रहती और ऐसा उनकी कमजोर स्मरण शक्ति की वजह से होता है. इसके लिए बसंत पंचमी के दिन बच्चें के हाथों से जरूरतमंदों को किताबें भेंट करवाएं. इससे बच्चे की स्मरण शक्ति तेज होगी और वाणी दोष से भी मुक्ति मिलेगी. इतना ही नहीं, यह उपाय करने से बच्चे का आध्यात्म की ओर झुकाव भी बढ़ेगा.
  • बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए और पूजा में भी पीले फूल व पीले फलों का उपयोग करना चाहिए. बच्चों को बसंत पंचमी के दिन अपनी किताबों पर पीला कवर चढ़ाकर उस पर रोली से स्वास्तिक बनाना चाहिए. ऐसा करने से पढ़ाई में मन लगता है और मां सरस्वती का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.