Basant Panchmi 2023 Why Is Kamdev Worshiped On Basant Panchami Know The Reason
Basant Panchmi 2023: बसंत पंचमी के दिन क्यों की जाती है कामदेव की पूजा? जानिए वजह
Basant Panchmi 2023: बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा का विधान है. इसके साथ ही कई जगहों पर कामदेव का भी पूजन किया जाता है और इसके पीछे एक महत्वपूर्ण वजह छिपी हुई है.
Basant Panchmi 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है. यह त्योहार देश के हर कोने में अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है और इसे सरस्वती पूजा भी कहते हैं. क्योंकि बसंत पंचमी के दिन लोग ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती का विधि-विधान के साथ पूजन करते हैं. इससे मां प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं. खासतौर पर छात्रों और संगीत से जुड़े लोग मां सरस्वती की वंदना अवश्य करते हैं. इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 26 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बसंत पंचमी के दिन कामदेव का भी पूजन किया जाता है और इसके पीछे एक महत्वपूर्ण वजह छिपी हुई है? आइए जानते हैं क्यों करते हैं कामदेव का पूजन?
क्यों करते हैं कामदेव की पूजा
बसंत पंचमी के दिन कामदेव का भी पूजन करने का विधान है. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल अवश्य उठता होगा कि आखिर बसंत पंचमी के दिन कामदेव की पूजा क्यों की जाती है? आज हम आपके इस सवाल को जवाब धार्मिक मान्यताओं के आधार पर देंगे.
हिंदू धर्म शास्त्रों में कामदेव को प्रेम का देव माना गया है और पौराणिक कथाओं के अनुसार बसंत का कामदेव का मित्र कहा गया है. तस्वीरों में कामदेव के हाथों में पीले रंग का धनुष और पीले फूल दिखाए जाते हैं जो कि इस बात का प्रतीक है कि कामदेव और बसंत के बीच कितनी घनिष्ट मित्रता है.
बसंत ऋतु को प्रेम की ऋतु माना जाता है और इसमें फूलों के बाणों को खाकर दिल प्रेम से सराबोर हो जाता है. यही वजह है कि बसंत पंचमी के दिन कामदेव और उनकी पत्नी रति की पूजा की जाती है. कहते हैं कि इससे दांपत्य जीवन में खुशहाली और प्रेम बना रहता है.
बसंत और प्रेम
बसंत को प्राकृतिक सौंदर्य, प्रेम और नवसृजन के पर्व पर मनाया जाता रहा है. बसंत का अर्थ है हर्षोल्लास. कहा जाता है कि इस दिन वैवाहिक दंपत्ति को ये पूजन करना चाहिए. रति-कामदेव की उपासना पारिवारिक सुख-समृद्धि देती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.