Basant Panchmi 2024: धर्म शास्त्रों में बसंत को ऋतुओं का राजा गया है और इस बसंत पंचमी को ऋतु परिवर्तन का संकेत माना जाता है. हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है. इस साल बसंत पंचमी का पर्व 14 फरवरी 2024, बुधवार के दिन मनाया जाएगा. इस दिन ज्ञान व कला की देवी मां सरस्वती की पूजा का विधान है. कहते हैं कि मां सरस्वती के आशीर्वाद से छात्रों को ज्ञान के क्षेत्र में अपार सफलता हासिल होती है. मां सरस्वती को कला व वाणी की देवी भी कहा जाता है. इसलिए कला, संगीत और साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोग भी बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती का पूजन करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बसंत पंचमी के दिन कामदेव और रति की भी पूजा की जाती है?
बसंत पंचमी पर क्यों होती कामदेव की पूजा?
शास्त्रों में कामदेव को प्रेम का देवता कहा गया है और बसंत का कामदेव का मित्र कहा जाता है. इसलिए कामदेव के हाथ में पीला धनुष और पीले फूल नजर आते हैं. बसंत का महीना प्यार का महीना होता है और इस माह हर तरफ प्यार के रंग बिखरे नजर आते हैं. क्योंकि बसंत ऋतु की बहार मन को खुश कर देती है. बसंत को प्राकृतिक सौंदर्य, प्रेम और नवसृजन का पर्व कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन पति-पत्नी यदि कामदेव और रति का पूजन करते हैं तो उनके जीवन में प्रेम और पारिवारिक सुख-समृद्धि आती है.
पौराणिक कथाओं के अनुसार बसंत पंचमी के दिन ही कामदेव और रति ने पहली बार मानव हृदय में प्रेम और आकर्षण का संचार किया था. इसलिए प्रेमी जोड़े के लिए यह दिन बहुत ही खास होता है. दांपत्य जीवन में खुशहाली पाने के लिए बसंत पंचमी के दिन कामदेव और रति की उपासना अवश्य करनी चाहिए. कहते हैं कि बसंत पंचमी के दिन कामदेव और रति स्वर्ग से धरती पर आते हैं और उनके आगमन के साथ ही बसंत ऋतु का भी आगमन होता है. बसंत ऋतु के आगमन से प्रकृति में हरियाली आती है और रंग-बिरंगे फूल खिलते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.