Bhai Dooj 2025: भाई दूज क दिन करें ये उपाय...भाई को नहीं लगेगी बुरी नजर, खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Bhai Dooj 2025: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाता है. कहते हैं कि इस पर्व को मनाने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है और भाई-बहन का रिश्ता मजबूत होता है.

Published date india.com Published: October 22, 2025 2:20 PM IST
Bhai Dooj 2025: भाई दूज क दिन करें ये उपाय...भाई को नहीं लगेगी बुरी नजर, खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Bhai Dooj 2025: हिंदू धर्म में भाई दूज का पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है और इस ​साल यह पर्व 23 अक्टूबर 2025, गुरुवार को मनाया जाएगा. भाई दूज भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और अटूट रिश्ते का प्रतीक है. इस पर्व को मनाने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है. पौराणिक कथाओं के अनुसार एक बार यमराज अपनी बहन यमुना जी से मिलने गए तो उन्हें देखकर यमुना जी बहुत खुश हुईं और आदर सत्कार के साथ भाई का तिलक किया. कहते हैं कि तभी से भाई दूज का पर्व मनाने की परंपरा चली आ रही है. इस दिन यदि कुछ उपाय भी अपनाए जाएं तो भाई को लंबी उम्र के साथ ही आरोग्य, सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है.

भाई दूज पर जरूर करें ये उपाय

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भाई दूज के दिन घर के मुख्य द्वार पर यमराज को समर्पित करके चौमुखी दीपक जलाएं. ध्यान रखें कि यह दीपक आटे से बना हुआ होना चाहिए. इस उपाय को करने से जीवन में आ रहे सभी प्रकार के विघ्न दूर हो जाते हैं.
  • भाई दूज के दिन भाई को तिलक करते समय बहन को आशीर्वाद देना चाहिए और ये बोलना चाहिए कि ‘गंगा पूजे यमुना को यमी पूजे यमराज को, सुभद्रा पूजे कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई की आयु बढ़े’. इस चौपाई को बहुत ही फलदायी माना गया है.
  • भाई दूज के दिन यदि भाई-बहन मिलकर यमुना नदी में स्नान करते हैं तो अकाल मृत्यु का डर समाप्त हो जाता है. यदि यमुना में स्नान करना संभव नहीं है तो घर में स्नान करते समय पानी में थोड़ा-सा यमुना जी का जल मिला लें.
  • शास्त्रों के अनुसार, भाई दूज पूजा के समय पांच गोमती चक्र पर केसर और चंदन से ‘श्रीं ह्रीं श्री’ इस मंत्र को लिखें और उनकी उपासना करें. इसके बाद इन्हें तिजोरी अलमारी या किसी पवित्र स्थान पर स्थापित कर दें. ऐसा करने से जीवन में आ रही आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.