Braj Ki Holi Dates 2023: बरसाने में किस दिन मनाई जाएगी लट्ठमार होली, जानें ब्रज में रंगोत्सव की सभी तिथियां

Braj Ki Holi Dates 2023: होली का नाम सुनते ही सबसे पहले ब्रज की होली ध्यान आती है जो कि देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में बहुत लोकप्रिय है.

Published date india.com Updated: February 1, 2023 1:54 PM IST
भगवान श्रीकृष्ण बरसाते हैं कृपा
भगवान श्रीकृष्ण बरसाते हैं कृपा

Braj Ki Holi Dates 2023: होली एक ऐसा त्योहार है जो कि प्रेम की प्रतीक बनकर आता है और हर धर्म के लोग इसे बड़ी धूमधाम के साथ मनाते हैं. रंगों का यह महोत्सव आने से पहले ही इसकी धूम हर जगह देखी जा सकती है. वैसे तो होली का त्योहार मार्च में आता है लेकिन ब्रज में होली की शुरुआत बसंत पंचमी के दिन से हो जाती है और होली की धूम पूरे ब्रज में देखने को मिलती है. यहां मथुरा, वृंदावन, बरसाना, नंदगांव हर एक जगह होली के रंग में सराबोर नजर आती है. ब्रज की होली देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं और यहां के रंगों में रंग जाते हैं. कान्हा की जन्मभूमि से लेकर राधारानी की नगरी तक होली के कई रंग देखने को मिलते हैं. ब्रज का होली का पर्व बसंत पंचमी से शुरू होकर 40 दिनों तक चलता है. इस दौरान, लड्डूओं की होली, लट्ठमार होली और फूलों की होली मनाई जाती है. आइए जानते हैं बरसाने में कब मनाई जाएगी लट्ठमार होली?

नोट करें ब्रज की होली की डेट

  • ब्रज की होली का नाम आते ही सबसे पहले ध्यान में बरसाना गांव आता है जो कि श्री राधा रानी की जन्मभूमि है और यहीं से होती है होली की शुरुआत. बरसाने में होली की शुरुआत लड्डूमार होली से होती है जो कि राधारानी के श्रीजी मंदिर में खेली जाती है. इस साल लड्डूमार होली 27 फरवरी 2023 को खेली जाएगी.
  • इसके बाद दुनियाभर में प्रसिद्ध लट्ठमार होली आती है जो कि इस साल 28 फरवरी को खेली जाएगी. लट्ठमार होली देखने के लिए दुनियाभर से लोग बरसाना आते हैं. इस दिन नंदगांव से आए ग्वालों पर बरसाने की ग्वालिनें लट्ठ बरसाती हैं.
  • फिर अगले दिन यानि 1 मार्च को होगी नंदगांव की लट्ठमार होली. कम ही लोग जानते हैं कि बरसाने के बाद नंदगांव में भी लट्ठमार होली पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है. इस दिन बरसाने के ग्वाले नंदगांव आते हैं और नंदगांव की ग्वालिनें उन पर लट्ठ बरसाती हैं.
  • भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में होली का एक सांस्कृतिक कार्यक्रम होता है. जिसमें सबसे पहले मंदिर में गुलाल उड़ाया जाता है और फिर पूरे मथुरा में गुलाल का रंग देखा जा सकता है. इस दिन जन्मभूमि में कोई गली ऐसी नहीं होती जहां गुलाल न नजर आए. इस साल यह कार्यक्रम 3 मार्च को होगा.
  • ब्रज की छड़ीमार होली भी बहुत प्रसिद्ध है जो कि गोकुल में खेली जाती है. छड़ीमार इस साल 4 मार्च को खेली जाएगी.
  • इसके बाद फालेन गांव में महा होलिका दहन होता है जिसमें गांव के हुलियारे यानि होली खेलने वाले लोग नंगे पांव गुजरते हैं. होलिका दहन 6 मार्च को होगा.
  • फिर 7 मार्च को मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर का डोला निकलेगा जो कि मथुरा की गली-गली में घूमेगा.
  • इस साल पूरे देश में 8 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा और पूरे ब्रज मंडल में इसकी धूम दिखेगी.
  • इसके बाद 12 मार्च को रंग पंचमी के दिन होली का समापन होगा. होली का समापन रंगनाथ जी की होली के साथ होता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.