Buddha Purnima 2025 Kab Hai Know The Date Of Buddha Purnima And Do These Remedies To Get Money This Day
Buddha Purnima 2025: कब मनाई जाएगी बुद्ध पूर्णिमा? इस दिन अपनाएं ये उपाय, दूर होगी पैसों की तंगी
Buddha Purnima 2025: हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है. इस दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था जिन्होंने बौद्ध की स्थापन की थी.
Buddha Purnima 2025: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व माना गया है और वैशाख माह की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है. क्योंकि इसी दिन बौद्ध धर्म के स्थापना करने वाले भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था. बौद्ध धर्म के अनुनायी इस दिन को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाते हैं. इसके अलावा बुद्ध पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है और गंगा नदी में स्नान का विशेष विधान माना गया है. आइए जानते हैं इस साल कब है बुद्ध पूर्णिमा?
बुद्ध पूर्णिमा 2025 कब है?
वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन बुद्धि पूर्णिमा मनाई जाती है. वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल यह तिथि 11 मई को रात 8 बजकर 1 मिनट पर शुरू होगी और 12 मई को रात 10 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगी. उदयातिथि के अनुसार इस साल बुद्ध पूर्णिमा का पर्व 12 मई 2025, सोमवार को मनाया जाएगा. इस दिन यदि कुछ उपाय अपनाएं जाएं तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है.
पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की मूर्ति पर 11 कौड़ियां चढ़ाकर उन्हें हल्दी से टीका लगाएं. अगले दिन इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर उस जगह पर रख दें जहां आपका पैसा रहता है. इससे घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी.
पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के समय चन्द्रमा को कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर “ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमासे नम:” या ” ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:. ” मंत्र का जप करते हुए अर्ध्य देना चाहिए. इससे घर की आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं.
पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ में मां लक्ष्मी का आगमन होता है. इस दिन सुबह स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ पर कुछ मीठा चढ़ाकर जल अर्पित करें.
वैवाहिक जीवन में खुशियां लाने के लिए पूर्णिमा के दिन पति-पत्नी में से किसी को चंद्रमा को अर्घ्य अवश्य देना चाहिए. पति- पत्नी साथ में भी अर्घ्य दे सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.