Budhwa Mangal 2024: ज्येष्ठ माह के मंगलवार को क्यों कहते हैं बुढ़वा मंगल? जानें इस दिन का श्री राम से कनेक्शन

Budhwa Mangal 2024: हिंदी कैलेंडर के अनुसार ज्येष्ठ माह में आने वाले प्रत्येक मंगवलार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है और इस दिन हनुमान जी की पूजा करने का विधान है.

Written by: Renu Yadav
Published: May 27, 2024, 1:58 PM IST

Budhwa Mangal 2024: हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान जी को समर्पित है और इस दिन विधि-विधान से इनका पूजन किया जाता है. कहते हैं कि हनुमान जी का पूजन करने से जातक को सभी प्रकार के रोग, दोष व भय से मुक्ति मिलती है. धर्म शास्त्रों के अनुसार ज्येष्ठ माह में आने वाला प्रत्येक मंगलवार बहुत ही खास व महत्वपूर्ण होता है. इसे बुढ़वा मंगल या बड़ा कहा जाता है. इस बार ज्येष्ठ माह में 4 बुढ़वा मंगल पड़ेंगे. पहला बड़ा मंगल 28 मई को है. इसके बाद 4 जून, 11 जून और 18 जून को बड़ा मंगल है. क्या आपने कभी सोचा है कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार को ही बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल क्यों कहते हैं और भगवान राम से इसका क्या कनेक्शन है? आइए जानते हैं इसके पीछे छिपी कहानी के बारे में.

क्यों कहते हैं कि इसे बुढ़वा मंगल?

पौराणिक कथाओं के अनुसार महाभारत काल में एक बार भीम को अपने बल व शक्ति का घमंड हो गया था और भीम के घमंड को तोड़ने के लिए राम भक्त हनुमान में बुढ़े वानर का रूप लिया था और भीम को सबक सिखाया. हनुमान जी के बुजुर्ग स्वरूप ने भीम को परास्त किया और उसके घमंड को चूर-चूर कर दिया. कहते हैं कि जिस हनुमान जी ने बुढ़े वानर का रूप धरकर भीम को सबक सिखाया वह ज्येष्ठ माह का मंगलवार दिन था. इसलिए ज्येष्ठ माह के प्रत्येक मंगलवार को बुढ़वा मंगल कहा जाता है.

सभी जानते हैं कि हनुमान जी भगवान राम के परम भक्त थे और हमेशा उनकी भक्ति में लीन रहा करते थे. पौराणिक कथा के अनुसार ज्येष्ठ माह में मंगलवार के दिन हनुमान जी का मिलन भगवान श्री राम से हुआ था. इसलिए इस दिन को बड़ा मंगल कहा जाता है और इस दिन हनुमान जी व भगवान श्री राम का पूजन किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.