Budhwar Puja: सुख-समृद्धि पाने के लिए बुधवार के दिन इस विधि से करें गणेश जी पूजा...हर बाधा होगी दूर, खुलेंगे सफलता के रास्ते

Budhwar Puja: बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है और इस दिन यदि उनका विधि-विधान से पूजन किया जाए तो जीवन में आ रही हर तरह की बाधा खत्म हो जाती है.

Published date india.com Published: December 9, 2025 5:18 PM IST
Budhwar Puja: सुख-समृद्धि पाने के लिए बुधवार के दिन इस विधि से करें गणेश जी पूजा...हर बाधा होगी दूर, खुलेंगे सफलता के रास्ते

Budhwar Puja: कहते हैं कि भगवान गणेश का पूजन करने से जातकों को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं. गणेश जी को बुद्धि का देवता कहा गया है और जिस पर उनकी कृपा होती है वह तेज बुद्धि पाते हैं. स्कंद पुराण में उल्लेख मिलता है कि अगर किसी जातक के जीवन में बुध ग्रह संबंधित दोष रहते हैं, तो वे बुधवार का व्रत रख सकते हैं. इसके अलावा, इस दिन गजानन महाराज की विधि-विधान से पूजा करने और व्रत रखने से बुद्धि, ज्ञान और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है.

पौराणिक ग्रंथों में इस दिन विधि-विधान से पूजा करने की विधि बताई गई है, जिसके अनुसार इस व्रत को सिर्फ 12 बुधवार ही किया जाता है. इसी के साथ ही घर में मांस-मदिरा का सेवन, झूठ बोलना, किसी का अपमान करना, बाल या दाढ़ी कटवाना और तेल मालिश करना वर्जित माना गया है.

संडे, मंडे या फ्राइडे…आखिर किस दिन जन्मे बच्चे होते हैं ज्यादा भाग्यशाली? कम उम्र में ही बन जाते हैं अकूत सम्पत्ति के मालिक 6

कैसे करें बुधवार का व्रत?

बुधवार का व्रत शुरू करने के लिए जातक ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्य कर्म स्नान आदि करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें. फिर, मंदिर या पूजा स्थल को साफ करें और पूजा स्थल में एक चौकी रखें. उस पर कपड़ा बिछाकर पूजन सामग्री रखें, फिर ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) की ओर मुख करके इस आसन पर बैठें. इसके बाद भगवान गणेश को पंचामृत (जल, दूध, दही, शहद, घी) और जल से स्नान कराने के पश्चात सिंदूर और घी का लेप लगाएं। जनेऊ और रोली के बाद कम से कम तीन दूर्वा और पीले, लाल पुष्प अर्पित करने चाहिए. साथ ही बुध देव को हरे रंग के वस्त्र और दाल भी चढ़ानी चाहिए. लड्डू, हलवा, या मीठी चीजों का भोग लगाने के बाद श्री गणेश और बुध देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए. फिर व्रत कथा सुनें और उनकी पूजा करें। इसके बाद श्री गणेश व बुध देव की आरती करनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.