Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि में 9 दिन पहनें 9 रंग के कपड़े, मां भगवती प्रसन्न होकर पूरी करेंगे हर मनोकमाना

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि में 9 दिनों तक मां भगवती के 9 अलग-अलग स्वरूपों का पूजन किया जाता है. ऐसे में सभी स्वरूपों को प्रसन्न करने के लिए दिन के अनुसार कपड़े पहनने चाहिए.

Published date india.com Published: March 28, 2025 1:47 PM IST
Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि में 9 दिन पहनें 9 रंग के कपड़े, मां भगवती प्रसन्न होकर पूरी करेंगे हर मनोकमाना

Chaitra Navratri 2025 Day Wise Colours: चैत्र माह में आने वाले नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि कहा जाता है और हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व माना गया है. कहते हैं कि इस दौरान मां दुर्गा 9 दिनों के लिए स्वर्ग से धरती पर आती हैं. ऐसे में यदि भक्तजन विधि-विधान से उनका पूजन करें तो वह अपनी कृपा बरसाती हैं. वैदिक पंचांग के अनुसार इस बार चैत्र नवरात्रि 30 मार्च 2025 से शुरू होने जा रहे हैं और 7 अप्रैल को समाप्त होंगे. नवरात्रि में मां भगवती के अलग-अलग 9 स्वरूपों का पूजन किया जाता है और ऐसे में यदि प्रत्येक स्वरूप के प्रिय रंग को उस धारण किया जाए तो शुभ होता है. साथ ही मां दुर्गा भी प्रसन्न होती हैं. आइए जानते हैं नवरात्रि में कौन से दिन पहनना चाहिए किस रंग का कपड़ा?

Garuda Purana: राजा को रंक बना देती हैं ये 5 आदतें, गरीबी नहीं छोड़ती फिर पीछा 0

पहला दिन: मां शैलपुत्री

नवरात्रि में पहले दिन माता शैलपुत्री का पूजन किया जाता है और मां शैलपुत्री को पीले रंग के कपड़े बेहद पसंद है. इसलिए पहले दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है.

दूसरा दिन: मां ब्रह्मचारिणी

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी का पूजन किया जाता है और उन्हें हरा रंग अतिप्रिय है. मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करते समय हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए.

तीसरा दिन: मां चंद्रघंटा

मां चंद्राघंटा को भूरा रंग बेहद पसंद है और तीसरे दिन मां चंद्रघंटा का पूजन करते समय भूरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है.

चौथा दिन: मां कुष्मांडा

चौथे दिन मां कुष्मांडा का पूजन किया जाता है और मान्यता है कि मां कुष्मांडा को नारंगी रंग प्रिय है. इसलिए इस दिन नारंगी रंग पहनना चाहिए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पांचवां दिन: स्कंदमाता

नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता का पूजन होता है और उन्हें सफेद रंग बेहद प्रिय है. इसलिए पांचवें दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने शुभ होता है.

छठा दिन: मां कात्यायनी

नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित है और इस दिन उनका विधि-विधान से पूजन किया जाता है. मां कात्यायनी को लाल रंग पसंद है और इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनने से उनका आशीर्वाद मिलता है.

सातवां दिन: मां कालरात्रि

सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है और उन्हें नीला रंग के पहनना बेहद पसंद है. नवरात्रि के सातवें दिन नीला रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है.

आठवां दिन: मां महागौरी

नवरात्रि का आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित है और इस दिन उनका पूजन किया जाता है. आठवें दिन गुलाबी रंग के पहनने से उनका आशीर्वाद मिलता है.

नौवां दिन: मां सिद्धिदात्री

नवरात्रि के आठवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है और उन्हें जामुनी रंग बेहद प्रिय है. इस रंग को पहनकर पूजा करने से मां सिद्धिदात्री का आशीर्वाद मिलता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.