चाणक्य नीति: शादी के लिए लड़की देखने जाएं तो भूलकर भी न करें ये गलती, जीवन भर पड़ सकता है पछताना

आचार्य चाणक्य की नीतियां: आचार्य चाणक्य के अनुसार बुद्धिमान व्यक्ति विवाह के लिए स्त्री के चेहरे की सुंदरता को नहीं देखता, बल्कि उसके गुणों को देखता है.

Published: April 30, 2022 9:15 AM IST

By Shilpi Singh | Edited by Shilpi Singh

चाणक्य नीति: शादी के लिए लड़की देखने जाएं तो भूलकर भी न करें ये गलती, जीवन भर पड़ सकता है पछताना

भारत के महान ज्ञानी और विद्वानों में से एक आचार्य चाणक्य अपने नीति शास्त्र को लेकर काफी प्रसिद्ध हैं. चाणक्य जी की नीतियों के बल पर ही चंद्रगुप्त मौर्य मगध के सम्राट बन पाए थे. आचार्य चाणक्य ने एक नीति शास्त्र की रचना भी की है, जिसमें उन्होंने समाज के लगभग सभी विषयों को लेकर सुझाव दिए हैं. आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में धन, संपत्ति, पत्नी और दोस्ती समेत सभी विषयों की गहराई से बात की है. आज हम आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से एक और विचार का विश्लेषण करेंगे, आज का विचार है शादी करने वाले लोगों के बारे में. आचार्य चाणक्य ने अपने नीति में विवाह, गृहस्थी, रिश्तों को अच्छे से निभाने जैसे कई विषयों पर काम की बातें बताई हैं. शादी के लिए अच्छा, संस्कारी जीवनसाथी मिलना बहुत ही किस्मत की बात होती है.

Also Read:

1. चाणक्य नीति कहती है कि स्त्री की सुंदरता को देखकर विवाह का लिया फैसला व्यक्ति की बड़ी भूल हो सकती है. शादी के लिए बाहरी सुंदरता से ज्यादा जरूरी उसके गुण होने चाहिए, सुंदरता से ज्यादा स्त्री के संस्कार और शिक्षा को ज्यादा महत्व देना चाहिए.

2. आचार्य चाणक्य के अनुसार पुरुष के साथ-साथ स्त्री को भी धर्म-कर्म के प्रति आस्था होनी चाहिए, जब भी शादी के लिए लड़की देखने जाए तो यह जरूर देखें कि वह स्त्री धर्म कर्म में आस्था रखती है या नहीं.

3. चाणक्य नीति कहती है कि ऐसे व्यक्ति से कभी शादी नहीं करनी चाहिए जो अपनी मर्जी से शादी ना कर रहा हो, क्योंकि ऐसा जीवनसाथी आगे चलकर आपको कोई खुशी या सम्मान नहीं दे सकता. दबाव में आकर किया गया विवाह दांपत्य जीवन में कई मुश्किलें पैदा कर सकता है.

4. चाणक्य जी मानते हैं कि जो व्यक्ति मीठा बोलती है, उसके घर में हमेशा लक्ष्मी का वास होता है. इसलिए व्यक्ति को हमेशा मधुर वचन बोलने चाहिए. चाणक्य जी मानते हैं कि जिस स्त्री की वाणी मीठी होती है, उससे शादी करने वाले व्यक्ति की किस्मत बदल जाती है. ऐसी महिला घर का माहौल हमेशा खुशनुमा बनाए रखती है.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें धर्म की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Published Date: April 30, 2022 9:15 AM IST