Chandra Grahan 2025 In Mrityu Panchak During This Time Do Not Do These Work By Mistake
Chandra Grahan 2025: मृत्यु पंचक में लग रहा है चंद्र ग्रहण, इस दौरान भूलकर भी न करें ये काम
Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण के दिन ही पितृ पक्ष की भी शुरुआत हो रही है लेकिन खतरनाक बात है कि इस 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण के दौरान मृत्यु पंचक भी लगने वाला है.
Chandra Grahan 2025: ज्योतिष शास्त्र में कई तरह के पंचक बताए गए हैं जिनसमें राज पंचक, अग्नि पंचग और मृत्यु पंचक होते हैं. पंचक के 5 दिन अशुभ माने गए हैं और इस दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य करना वर्जित होता है. वैसे तो सभी प्रकार के पंचक अशुभ होते हैं लेकिन मृत्यु पंचक को सबसे खतरनाक माना गया है. इस बार मृत्यु पंचक के दौरान चंद्र ग्रहण लगेगा. जो कि कई लोगों के जीवन पर भी अशुभ प्रभाव डाल सकता है. ऐसे में मृत्यु पंचक व ग्रहण के दौरान भूलकर भी कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए.
मृत्यु पंचक 2025 कब से कब तक?
वैदिक पंचांग के अनुसार 6 सितंबर को सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर पंचक शुरू होंगे और 5 दिनों तक चलने वाले ये पंचक 10 सितंबर को शाम 4 बजकर 3 मिनट पर समाप्त होंगे. बता दें कि पंचक का नाम इस इस आधार पर निर्धारित किया जाता है कि वे हफ्ते में किस दिन शुरू हो रहे हैं. जब पंचक शनिवार के दिन शुरू होते हैं तो उसे मृत्यु पंचक कहा जाता है.
मृत्यु पंचक 6 सितंबर से 10 सितंबर तक रहेंगे और इस दौरान 7 सितंबर को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है जो कि भारत में भी दिखाई देगा. बता दें कि चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को रात 9 बजकर 58 मिनट से लेकर रात 1 बजकर 26 मिनट तक रहेगा. ग्रहण और पंचक का एक साथ आना अशुभ माना जाता है और इस दौरान कुछ कार्य गलती से भी नहीं करने चाहिए.
न करें ये काम
पंचक और ग्रहण का एक साथ होना अशुभ होता है. इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य या पूजा—पाठ आदि न करें. ऐसा करने पर शुभ की बजाय अशुभ फल प्राप्त होता है.
कोशिश करें कि पंचक और ग्रहण के समय यात्रा न और न ही वाहन चलाएं. विशेष तौर पर पंचक में दक्षिण दिशा में यात्रा करना अशुभ माना गया है.
यदि कोई घर बनवा रह है तो उसे पंचक के समय घर की छत नहीं डलवानी चाहिए और न ही चौखट लगवानी चाहिए. ऐसा करने से घर में कभी बरकत नहीं होती.
इस दौरान किसी भी तरह का लकड़ी का सामान जैसे फर्नीचर, पलंग या सोफा आदि न खरीदें. इससे घर में अशांति फैलती है और बीमारियां आती हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.