Chhath Puja 2019: सूर्योपासना के छठ महापर्व पर डूबते सूर्य को दिया गया अर्घ्‍य

लोकआस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ के तीसरे दिन शनिवार शाम यहां विभिन्न गंगा घाटों, तालाबों, जलाशयों और घर तथा अपार्टमेंट की छतों पर लाखों व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्‍य दिया और पूजा-अर्चना की.

Updated: November 2, 2019, 8:19 PM IST

पटना/रांची: लोकआस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ के तीसरे दिन शनिवार शाम यहां विभिन्न गंगा घाटों, तालाबों, जलाशयों और घर तथा अपार्टमेंट की छतों पर लाखों व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्‍य दिया और पूजा-अर्चना की. छठ पर्व को लेकर लाखों व्रती गंगा के छठ घाट पहुंचे. आम से लेकर खास तक के लोग भक्ति में डूब गए.

छठ को लेकर पूरा बिहार भक्तिमय हो गया है. गंगा घाट से लेकर विभिन्न नदियों के तटों, तालाबों और जलाशयों पर भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा. मुहल्लों से लेकर गंगा तटों तक यानी पूरे इलाके में छठ पूजा के पारंपरिक गीत गूंजते रहे. राजधानी पटना की सभी सड़कें पूरी तरह सजी हैं. छठ पर्व को लेकर गंगा घाटों तक सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है. राजधानी के मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक की सफाई की गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने आवास पर डूबते सूर्य को अघ्र्य दिया. इस दौरान उनके बड़े भाई समेत अन्य परिजन भी मौजूद रहे.

Chhath Puja 2019: छठ व्रत में जरूर पढ़ें व्रत कथा, मिलेगा दोगुना फल…

रविवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्‍य देने के साथ संपन्न हो जाएगा पर्व

रविवार सुबह लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ उदीयमान सूर्य को अघ्र्य देने के साथ संपन्न हो जाएगा. बिहार के चर्चित औरंगाबाद के देव तथा पटना जिले के उलार मंदिर में लाखों की संख्या में छठ व्रतियों ने सूर्य भगवान को अघ्र्य दिया. उल्लेखनीय है कि गुरुवार को ‘नहाय-खाय’ के साथ चार दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत हुई थी.

Happy Chhath Puja 2019 : छठ पूजा पर हिंदी में भेजें ये शुभकामना संदेश

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.