
Renu Yadav
रेनू यादव, India.Com हिंदी में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्हें टेक्नोलॉजी, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ व अन्य विषयों ... और पढ़ें
Chhath Puja 2023 Samagri List: छठ पूजा का पर्व का विशेष तौर पर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है और इसका विशेष महत्व माना गया है. छठ पूजा के दिन महिलाएं संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए 36 घंटे का निर्जला व्रत करती हैं. यह पर्व हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन मनाया जाता है और इसके कई कठिन नियम होते हैं. चार दिवसीय इस महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है जो कि इस साल 17 नवंबर को 2023, शुक्रवार के दिन है. यानि 17 नवंबर को छठ पर्व का पहला दिन है. अगर आप पहली बार छठ पूजा में व्रत करने जा रही हैं तो पहले ही पूजा की सामग्री तैयार कर लें. क्योंकि इस व्रत के दौरान कोई गलती नहीं करनी चाहिए. यहां देखें छठ पूजा की सामग्री लिस्ट.
छठ पूजा के दौरान भगवान सूर्य और षष्ठी माता का पूजन किया जाता है जिसे छठी माता भी कहते हैं. यह व्रत विशेष तौर पर महिलाएं अपने बच्चों की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखती हैं. जो दंपति काफी समय से संतान प्राप्ति की कामना कर रहे हैं उनके लिए भी छठ पूजा का विशेष महत्व माना गया है. कहते हैं कि इस व्रत को करने से छठी माता सूनी गोद भर देती हैं और घर में बच्चे की किलकारियां गूंजने लगती हैं.
चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर 2023, शुक्रवार से हो रही है. आइए जानते हैं इस दौरान किस दिन क्या किया जाता है?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.