
Renu Yadav
रेनू यादव, India.Com हिंदी में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्हें टेक्नोलॉजी, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ व अन्य विषयों ... और पढ़ें
Chhath Puja 2024: छठ का महापर्व 4 दिनों तक चलता है और कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि के दिन छठ पर्व मनाया जाता है. इस साल छठ पूजा की शुरुआत 5 नवंबर 2024 से हो रही है और इस दिन नहाय-खाय होता है. इसके बाद दूसरे दिन खरना होता है और फिर तीसरे दिन छठी मैया का पूजन किया जाता है. छठ पर्व में खरना के साथ ही निर्जला व्रत की शुरुआत होती है और इसलिए इसका विशेष महत्व माना गया है. इस दौरान व्रती स्वच्छता व पवित्रता का खास ध्यान रखते हैं और व्रत से जुड़े नियमों का पालन करते हैं. आइए जानते हैं खरना का महत्व और कैसे किया जाता है खरना?
इस साल छठ महापर्व 7 नवंबर को मनाया जाएगा और ऐसे में खरना 5 नवंबर को है. छठ पूजा में खरना का विशेष महत्व माना गया है. इस दिन व्रत करने वाली महिलाओं के लिए खाने व सोने के कुछ अलग नियम होते हैं. इस दिन मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ और चावल की खीर बनाई जाती है और फिर छठी मैया को इस खीर का भोग लगाया जाता है. इसके बाद प्रसाद के तौर पर इस खीर को ग्रहण किया जाता है. फिर सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक चलने वाले निर्जला व्रत की शुरुआत होती है. इस दौरान पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है. कहते हैं कि इस दिन छठी मैया अपने भक्तों के घर में प्रवेश करती हैं और उन्हें अपना आशीर्वाद देती हैं.
Rudraksha For Women: महिलाएं रुद्राक्ष धारण कर सकती हैं या नहीं? यहां मिलेगा आपके हर सवाल का जवाब
7
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.