Chhath Puja 2024: छठ पूजा में महिलाएं क्यों लगाती हैं नाक से मांग तक सिंदूर? जानिए धार्मिक महत्व

Chhath Puja 2024: छठ पूजा का महापर्व 4 दिनों तक चलता है और इस दौरान व्रत करने वाली सुहागिन महिलाएं नाक से लेकर मांग तक नारंगी रंग का सिंदूर लगाती हैं.

Written by: Renu Yadav
Published: November 5, 2024, 9:59 AM IST

Chhath Puja 2024: हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन छठ पर्व मनाया जाता है जिसकी शुरुआत चतुर्थी तिथि से हो जाती है. पंचांग के अनुसार आज यानि 5 नवंबर से छठ पर्व शुरू हो गया है और पहले दिन नहाय-खाय किया जाता है. छठ पूजा में पवित्रता व परंपराओं का खास ध्यान रखा जाता है. विशेष तौर पर सुहागिन महिलाएं इस दौरान 16 श्रृंगार करती हैं लेकिन यह श्रृंगार सिंदूर के बिना अधूरा होता है. छठ पूजा में महिलाएं केवल मांग में ही नहीं, बल्कि बल्कि नाक से लेकर मांग तक सिंदूर लगाती हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर छठ पूजा में महिलाएं नाक से मांग तक सिंदूर क्यों लगाती हैं? आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि छठ पूजा में नाक तक सिंदूर लगाने का महत्व.

सिंदूर की मान्यता

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सिंदूर सुहागिन महिला की निशानी होता है और नाक से मांग तक सिंदूर भरने का मतलब पति की लंबी उम्र की कामना करना है. मान्यताओं के अनुसार महिलाएं जितना लंबा सिंदूर लगाती हैं पति की आयु भी उतनी ही लंबी होती है. महिलाएं सिंदूर को नाक से लेकर मांग तक भरती हैं.

घमंडी होते हैं इस मूलांक के लोग, लेकिन कभी नहीं होती धन की कमी 6

नाक से मांग ​तक सिंदूर का महत्व

पौराणिक कथा के अनुसार जंगल में एक बस्ती थी, जहां पर वीरवान नाम का युवक रहता था. वीरवान शिकारी और वीर दोनों था. बड़े से बड़े नरभक्षी हो या शेर उसके एक वार से सब पस्त हो जाते थे. वहीं गांव के बाहर धीरमति नाम की युवती रहती थी. एक बार वन्य के पशुओं ने धीरमति को घेर लिया. तब वीरवान ने उसके प्राण बचाएं. वो दोनों एक दूसरे पर मोहित हो गए और साथ रहने लगे. उस समय विवाह जैसी परंपराओं का चलन नहीं था लेकिन उस जंगल में एक कालू रहता था, जिसे उन दोनों का मिलना पसंद नहीं था.

एक दिन वीरवान और धीरमती जंगल पर काफी अंदर चले गए. जब उन्हें कोई शिकार नहीं मिला तो दोनों को प्यास लगी. तब वीरवान जल की खोज में निकला. इधर धीरमति का इंतजार कर रही थी. कालू को अच्छा मौका मिल गया और उसने वीरवान को अकेले देखकर हमला कर दिया और उसे घायल कर दिया. उसकी गूंज सुनते ही धीरमति दौड़ी आई. धीरमति ने कालू पर हंसिया चला दी और कालू ने भी धीरमती पर चाकू फेंक कर.

अब धीरमती वीरवान के सीने से लिपट गई वीरवान ने अपनी पत्नी की बहादुरी की सराहना की और अपना हाथ प्यार से उसके सर पर रखे. हाथ खून में रंगा था इसलिए धीरमति की मांग और माथे पर खून लग गया. क्योंकि सिंदूर शौर्य का प्रतीक है. वहीं इज्जत नाक से जुड़ी है. ऐसे में सिंदूर को शौर्य, प्रेम, इज्जत और वीरता का प्रतीक मानते हैं. हालांकि छठ पर्व पर नाक तक सिंदूर लगाने के पीछे पति की लंबी आयु प्रतिष्ठा और सम्मान की कामना होती है.

दूसरी कथा

एक अन्य कथा के अनुसार जब दुशासन गरजते हुए द्रौपदी के कक्ष में पहुंचा तब उन्होंने ऋतु स्नान नहीं किया था और उनकी मांग सिंदूर से नहीं भरी थी. ऐसे में दुशासन ने कहा कि तूने अभी तक यह भी तय नहीं किया कि किसके नाम का सिंदूर लगाना है और ऐसा कह कर उसने द्रौपदी के बाल पकड़े और खींचने लगा. द्रौपदी बिना सिंदूर लगाए पतियों के सामने नहीं जा सकती थी इसलिए उन्होंने जल्दी से सिंदूर दानी ही अपने सर पर पलट ली, जिससे गलती से सिंदूर नाक तक लग गया. इसलिए वस्त्र हरण के बाद द्रौपदी ने बाल खुले रखे और हमेशा नाक तक लंबा सिंदूर लगाया.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.